{"_id":"6afb3e8d43e2eb42af07892b","slug":"principal-arrested-for-making-fake-marksheet-altering-marksheet-with-fluid-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: फर्जी मार्कशीट बनाने के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार, अंकतालिकाओं पर फ्लूड लगाकर बदले नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: फर्जी मार्कशीट बनाने के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार, अंकतालिकाओं पर फ्लूड लगाकर बदले नाम
Mon, 16 Nov 2026 11:07 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:07 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2025 को सिंचाई विभाग रुड़की के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कालूराम यादव ने संदीप कुमार निवासी गांव पलूनी पोस्ट हालूमाजरा भगवानपुर और सपना देवी निवासी हलीमपुर तुर्रा पोस्ट हालूमाजरा भगवानपुर के खिलाफ मृतक प्रकाश चंद की नौकरी और पेंशन प्राप्त करने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : Adobe Stock सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
फर्जी मार्कशीट और स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में रुड़की पुलिस ने शिव बाबा इंटर कॉलेज माजरी, पिरान कलियर के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कॉलेज के रिकॉर्ड से छेड़खानी की और दूसरे छात्रों की मार्कशीट पर फ्लूड लगाकर नाम बदलकर फर्जी अंकतालिकाएं तैयार कीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2025 को सिंचाई विभाग रुड़की के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कालूराम यादव ने संदीप कुमार निवासी गांव पलूनी पोस्ट हालूमाजरा भगवानपुर और सपना देवी निवासी हलीमपुर तुर्रा पोस्ट हालूमाजरा भगवानपुर के खिलाफ मृतक प्रकाश चंद की नौकरी और पेंशन प्राप्त करने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों ने अपने चाचा को पिता दर्शाने की कोशिश की थी जिसमें उनकी मदद प्रधानाचार्य ने की थी।
विज्ञापन
इस पर कोतवाली रुड़की में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक भजराम चौहान को सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि संदीप कुमार और सपना देवी ने वर्ष 2013-14 में शिव बाबा इंटर कॉलेज से दसवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें दोनों फेल हो गए थे। इसके बाद संदीप ने वर्ष 2015 में दूसरे विद्यालय से दसवीं की परीक्षा पास की, जबकि सपना फिर फेल रही।
विज्ञापन
UK Top News: स्व-गणना का दूसरा चरण, सीएम ने की छठ पूजा, मद्महेश्वर के कपाट बंद, बदरीनाथ के रात को होंगे
जांच में उनकी कक्षा नौ की मार्कशीट को लेकर भी गड़बड़ी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधानाचार्य की मृत्यु के बाद से वह कॉलेज का संचालन कर रहा है। आरोप है कि उसने कॉलेज के रिकॉर्ड में छेड़खानी कर संदीप और सपना के साथ मिलकर फर्जी टीसी और मार्कशीट तैयार की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी रविंद्र कुमार निवासी माजरी, पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
