शनिवार की शाम उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मरखुला गांव में बादल फटने से जमींदोज सात लोगों की मौत हो गई। अगले दिन शवों का अंतिम संस्कार किया गया। अब वहां मरघट सी उदासी छाई है।
2 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
जनपद के पाबौ ब्लाक के मरखुला गांव में शनिवार शाम बादल फटने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया। रविवार को पाबौ स्थित नयार नदी के किनारे कोटेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
3 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
परिवार के सातों चिता एक साथ जलने से माहौल गमगीन हो गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घाट पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
4 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
पीड़ित चंदन सिंह, उसकी बेटी, बेटे को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सीएम ने प्रति मृतक चार लाख् रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सात लोगों की जान गई है, परिवार को 28 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
5 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
मकान निर्माण के लिए अलग से चार लाख रुपये देने की भी सीएम ने घोषणा की। मकान बनने तक पीड़ितों के ठहरने की व्यवस्था के निर्देश दिए। घटना के बाद गांव में पसरा है मातम।