अगर आप बैंक जा रहे हैं तो पहले ही जान लें कि बजट के बाद अब देशभर के बैंकों में यह नया नियम जारी हुआ है।
दरअसल, गुरुवार को जारी हुए बजट के बाद यह व्यवस्था शुरु हुई है। अपने किसी रिश्तेदार, परिचित या अन्य व्यक्ति को खाते से ढाई लाख रुपये की चेक या आरटीजीएस करना है तो इसके लिए आपके पास पैन नंबर होना चाहिए।
अभी तक ऐसा कोई नियम नहीं था, मगर ताजा बजट में यह व्यवस्था कर दी गई है। इसमें लेनदेन के लिए यह आवश्यक नहीं कि यह पैसा किसी आय के जरिये मिला हो।
इसके अलावा सभी प्रकार की कंपनियों को रिटर्न फाइल करना अनिवार्य कर दिया गया हो, फिर चाहें उस वित्तीय वर्ष में उन्हें कोई कमाई हुई हो या नहीं।
5 of 5
आयकर
- फोटो : social media
इनकम टैक्स एक्सपर्ट चार्टड एकाउंटेंट विवेक खन्ना ने बताया कि, यदि रिटर्न नहीं दाखिल किया जाता है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की जा सकती है।