देहरादून में आयरलैंड के ग्यारहवें नंबर के खिलाड़ी टिम मुर्ताघ ने अपने नाम वह रिकॉर्ड दर्ज कर लिया जो आज तक 142 साल के इतिहास में नहीं हुआ था। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में टिम मुर्ताघ ने दोनों पारियों में 25 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।
2 of 5
देहरादून में टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा करने वाले वह देश के पहले खिलाड़ी बने। मुर्ताघ ने पहली पारी में नाबाद 54 रन और दूसरी पारी में 27 रनों की पारी खेल कर यह कारनामा किया। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के 142 सालों के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि ग्यारहवें नंबर के किसी खिलाड़ी ने दोनों ही पारियों में 25 से ज्यादा रन बनाए हों।
3 of 5
देहरादून में टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर टेस्ट मुकाबले में अपनी पहली जीत दर्ज की हो, लेकिन यह रिकॉर्ड हर किसी की जुबान पर है। दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया। मैच की दोनों पारियों में अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले रहमत शाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
4 of 5
देहरादून में टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बल्लेबाज रहमत शाह 11 व इशनुल्लाह 16 रन ने 29 रनों से आगे खेलना शुरू किया। अफगानिस्तान को जीत के लिए 118 रनों की दरकार थी। दोनों ने मिलकर सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत के करीब ले गए।
हालांकि अफगानिस्तान ने 147 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में तीन विकेट गवांए। रहमत शाह ने 76 और इशनुल्लाह ने 65 रनों की पारी खेल कर मैच आसानी से जीत लिया। आयरलैंड की ओर से दूसरी पारी में ए. मैकब्राइन और गेम्स कैमरन ने एक-एक विकेट चटकाए।