फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बेटी ने छोटी सी उम्र में किया ऐसा काम, अब दुनिया करेगी सलाम

Tue, 04 Oct 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Tue, 04 Oct 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
adhikta rautela for international peace prize.
adhikta rautela - फोटो : AmarUjala

नैनीताल जिले के रामनगर की पीरूमद्वारा निवासी छात्रा अधिकता रौतेला का नामांकन इंटरनेशनल चिल्ड्रेन पीस प्राइज के लिए हुआ है। इसमें नामांकित बच्चों के श्रेष्ठ कार्यों को देखने के बाद पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन होगा।

adhikta rautela for international peace prize.
adhikta rautela - फोटो : fb

उत्तराखंड से अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित होने वाली अधिकता अकेली छात्रा हैं। भारत से इस पुरस्कार के लिए छह बच्चों का नाम अंतरराष्ट्रीय पैनल के लिए भेजा गया है।

adhikta rautela for international peace prize.
adhikta rautela - फोटो : fb

अधिकता उमंग चाइल्ड नेटवर्क द्वारा उत्तराखंड में बच्चों के विकास के लिए चलाई जाने वाली बाल विधानसभा में विधायक के साथ ही गृह मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
adhikta rautela for international peace prize.
adhikta rautela - फोटो : fb

उत्तराखंड की परिवहन व्यवस्था को बदहाल बताते हुए अधिकता ने बसों में छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं की रोकथाम का बीड़ा उठाया। उन्होंने छात्राओं को बसों में सुरक्षा देने के उद्देश्य से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की।

विज्ञापन
adhikta rautela for international peace prize.
adhikta rautela - फोटो : fb

स्कूल प्रशासन, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार तक उसने गुहार लगाई, लेकिन उसकी इस मुहिम को किसी भी स्तर पर सहयोग नहीं मिला। अंत में उसने स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली निकालकर छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की। रैली निकाले जाने पर स्कूल प्रशासन ने उसका उत्पीड़न किया, लेकिन उसने अपना अभियान छोड़ा नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed