फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पिंक' की इस दबंग इंस्पेक्टर का बीजेपी के 'अच्छे दिन' के नारे से है गहरा नाता 

Thu, 29 Sep 2016 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 29 Sep 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
mamta malik has played role in achhe din advertisement
ममला मलिक - फोटो : facebook

सरला प्रेमचंद नाम की एसएचओ (पुलिस अधिकारी) जब फिल्म 'पिंक' की स्क्रीन पर दिखाई देती हैं तो लोगों को एक महिला पुलिकर्मी का नया अवतार देखने को मिलता है। सरला एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती हैं जो आरोपियों को बचाने के लिए एफआईआर की कॉपी के साथ छेड़छाड़ करती हैं।

mamta malik has played role in achhe din advertisement
ममला मलिक - फोटो : facebook

फिल्म में उन्हें हरियाणा के सूरजकुंड थाने का एसएचओ दिखाया गया है जो बेहद रोबिले अंदाज में आरोपी लड़कियों के घर पहुंचती हैं और उनमें से एक को पुलिस वैन में बिठाकर चल देती हैं। उनकी हरियाणवी बोली और पुलिसिया अंदाज ने लोगों को उनके ‌हुनर का कायल बना दिया है।

mamta malik has played role in achhe din advertisement
- फोटो : facebook

असल जिंदगी में सरला प्रेमचंद नाम की इस महिला इंस्पेक्टर का नाम ममता मलिक है। ममता मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और दिल्ली में पढ़ी और बड़ी हुई हैं। ममला के पिता सेना में थे लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mamta malik has played role in achhe din advertisement
पिंक में ममला मलिक

हरियाणा में पानीपत जिले के कलखा गांव में जन्मीं ममता ने जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। ममता का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है।

विज्ञापन
mamta malik has played role in achhe din advertisement
- फोटो : facebook

मास कम्यूनिकेशन की अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ममता ने दो साल तक दिल्ली में ही थियेटर कर अपनी कला को मांजने के बाद मुंबई जाने का फैसला किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed