फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के सामने आएगा इस कुटिया का अतीत, तस्वीरों में छिपा है बहुत कुछ खास

Mon, 04 Dec 2017 08:36 AM IST
हेमवती नंदन भट्ट/अमर उजाला, ऋषिकेश
हेमवती नंदन भट्ट/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 04 Dec 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
84 kutia Ashram history will be come in front of the world
Chaurasi Kutia Ashram
पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले इस कुटिया का अतीत अब सबसे सामने आएगा। जल्द ही इसका रहस्य सब जान जाएंगे। जानिए इस कुटिया का अतीत..
84 kutia Ashram history will be come in front of the world
Chaurasi Kutia Ashram

तीर्थनगरी में महर्षि महेश योगी की तप स्थली चौरासी कुटिया में अंतरराष्ट्रीय बैंड ग्रुप ‘बीटल्स’ से जुड़ी फोटो गैलरी बनाने की प्रस्तावित योजना को वन विभाग की मदद के लिए महेश योगी संस्थान आगे आया है। अब विभाग की गैलरी के निर्माण में रखी जाने वाले अतीत के फोटो को जुटाने में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए संस्थान ने ही वन विभाग को मदद की पेशकश की है।

 

84 kutia Ashram history will be come in front of the world
Chaurasi Kutia Ashram

हाल ही में महेश योगी संस्थान के प्रतिनिधियों ने तीर्थनगरी के स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया का भ्रमण किया। उन्होंने यहां राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक के साथ इस मुद्दे पर बातचीत की। पार्क प्रशासन चौरासी कुटिया में अंतरराष्ट्रीय बैंड ग्रुप बीटल्स बैंड के सदस्यों के आगमन से जुड़े पलों को अंतरराष्ट्रीय धरोहर के तहत फोटो गैलरी के रूप में संजोना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
84 kutia Ashram history will be come in front of the world
Chaurasi Kutia Ashram

गौरतलब है कि चौरासी कुटिया में 1968 में विश्व का ध्यान तब खींचा था, तब यहां दुनिया के मशहूर म्यूजिकल ग्रुप बीटल्स के सदस्य देवभूमि पर अपने आध्यात्मिक गुरु महेश योगी की तप स्थली आए थे। पार्क प्रशासन ने इन्हीं यादों को संजोने के लिए फोटो गैलरी निर्माण की योजना तैयार की है।

 

विज्ञापन
84 kutia Ashram history will be come in front of the world
Chaurasi Kutia Ashram

इसकी जानकारी मिलने पर महर्षि संस्थान के ट्रस्टी आनंद श्रीवास्तव यहां आए। उन्होंने कुटिया में वन विभाग की गैलरी बनाने की इस पहल का स्वागत किया और संस्थान की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed