फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ऋषिकेश से लौटते हुए गहरी खाई में जा गिरी कार, मच गई चीख-पुकार

Sun, 14 Jan 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर जाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर जाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 14 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
accident in rudraprayag, many people killed
accident - फोटो : amar ujala

रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग पर ऋषिकेश से लौटते हुए एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

accident in rudraprayag, many people killed
accident
शुक्रवार देर रात्रि दस बजे एक वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायलों को शनिवार तड़के खाई से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद से महड़ गांव में मातम पसरा हुआ है।

 
accident in rudraprayag, many people killed
accident
निर्माणाधीन चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग का निर्माण करवा रहे ठेकेदार को छोड़ने उसके भतीजे शुभम के साथ महड़ तल्ला व मल्ला में पांच युवक भी स्कार्पियो से ऋषिकेश गए थे। रात्रि को वहां रहने के बाद शुक्रवार को वहां बाजार से खेल का सामान खरीदा। दोपहर बाद ये लोग वाहन से लौटे। देर शाम करीब 7.30 बजे ये लोग रुद्रप्रयाग के बेलणी में पहुंचे। यहां चाय पीने के बाद गांव के लिए रवाना हो गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
accident in rudraprayag, many people killed
accident
रात्रि करीब 10 बजे युवकों ने नींद आने की बात कही, जिस पर चालक ने महड़ गांव से करीब 6 किमी पहले जंगल क्षेत्र में वाहन खड़ा दिया गया। इसके बाद ये सभी गहरी नींद में सो गए। इधर, बैक गियर नहीं लगा होने के कारण वाहन धीरे-धीरे पीछे की तरफ खिसकते हुए सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक शिवम चौधरी (22) पुत्र सजेंद्र कुमार, निवासी अटूड़ नगला, थाना सहानीगेट, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, विमल प्रसाद मनवाल (20) पुत्र स्व. मोनाराम और सौरभ प्रसाद मनवाल (22) पुत्र शिव प्रसाद, निवासी मेहड़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि अमन प्रसाद मनवाल (16) पुत्र नरेश प्रसाद, अंशुल नेगी (28) पुत्र पूरन सिंह और अशोक सिंह (17) पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी मेहड़ घायल हो गए।

 
विज्ञापन
accident in rudraprayag, many people killed
accident
रात करीब 11 बजे खाई में खून से लहूलुहान घायल अमन ने अन्य साथी के मोबाइल से घर कॉल कर दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर, देर रात्रि 12 बजे ग्राम प्रधान मानवेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य ग्रामीण व युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंची। रात्रि 3 बजे तक तीनों घायलों को सड़क में लाने के बाद 108 से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया। जबकि तडक़े 4.30 बजे तक तीनों शवों को खाली से निकाल दिया गया। हादसे से पूरी दशज्यूला पट्टी में मातम पसरा हुआ है। इधर, उप जिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्र ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed