फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आने वाले कुछ दिनों में कैसा रहेगा सर्दी का मिजाज, एक क्लिक में जानिए

Sat, 13 Jan 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Sat, 13 Jan 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
weather forecast for upcoming days

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हल्के और मध्यम स्तर के बादल दिखेंगे, लेकिन अभी बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 


 

weather forecast for upcoming days
cloud
उत्तराखंड में अधिकतर इलाकों में 17 जनवरी के बाद बादलों की सघनता बढ़ेगी। पाले का असर अभी कम नहीं होगा। रात के तापमान में लगातार आ रही गिरावट से ऊंचाई वाले इलाकों में पाला ज्यादा गिरने की संभावना है। इस बीच बादल छाने के बाद भी बारिश न होने से किसान मायूस हैं।

 
weather forecast for upcoming days
बारिश नहीं होने और लगातार पाला गिरने से फसलों को व्यापक नुकसान पहुंच रहा है। घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रहता है। दिन में धूप निकलने से तापमान में सुधार हो रहा है। वहीं, मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है। बाजार में लोगों की आवाजाही बहुत कम है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather forecast for upcoming days
मुनस्यारी के निकट पंचाचूली की चोटी पर हुए हिमपात के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
वहीं पिथौरागढ़ की चोटियों पर शुक्रवार शाम हुए हल्के हिमपात के कारण शनिवार को पिथौरागढ़ के तापमान में फिर से गिरावट आ गई। शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
 
विज्ञापन
weather forecast for upcoming days
कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहने का संकेत दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय पाला गिरने से सभी जगह तापमान में गिरावट आई है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान फिर से शून्य डिग्री पर आ गया है और वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed