फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ के माता-पिता को मिली Y श्रेणी सुरक्षा, देखते ही दोनों हुए भावुक

Wed, 18 Apr 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Apr 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi adityanath parents get y category security
yogi parents

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट और मां सावित्री देवी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। यह देखते ही दोनों भावुक हो गए। इसके अलावा राज्य में भ्रमण की स्थिति में उन्हें पुलिस एस्कार्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Cm yogi adityanath parents get y category security
trivendra singh rawat

इसी क्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, न्यायाधीशों के अलावा साधू-सन्यासियों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। इस बाबत गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा को लेकर बीती सात मार्च को गृह विभाग में समीक्षा की गई।  इसमें तय किया गया कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को जेड श्रेणी और अन्य न्यायाधीशों को पुलिस एस्कार्ट के साथ वाई श्रेणी, बाबा रामदेव को जेड श्रेणी, रिटायर्ड न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा को राज्य में भ्रमण या प्रवास के दौरान जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान की गई है।

Cm yogi adityanath parents get y category security
akhara parishad

वहीं ज्योर्तिपीठ चमोली के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को राज्य में भ्रमण और प्रवास के दौरान जेड श्रेणी, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को इन्हीं परिस्थितियों में वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरानंद को वाई श्रेणी की स्थायी सुरक्षा दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cm yogi adityanath parents get y category security
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

इसी प्रकार हंस फाउंडेशन के भोले महाराज और मंगला माता को वाई श्रेणी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को पुलिस एस्कार्ट के साथ वाई श्रेणी और जगतगुरू रामानंदाचार्य हंसदेवाचार्य महाराज को एक्स श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। एक ओर तो सुरक्षा के लिए लोग जोड़-जुगाड़ और भारी-भरकम सिफारिश लगाने से नहीं चूकते, वहीं हाल ही में राज्यसभा गए सांसद अनिल बलूनी ने अपनी वाई श्रेणी सुरक्षा लौटाने की गुहार लगाई है।
 

विज्ञापन
Cm yogi adityanath parents get y category security
anil baluni - फोटो : file photo

7 अप्रैल को उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लिखे पत्र में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए शुक्रिया अदा किया है। साथ ही अगली लाइन में उन्होंने खुद को सुरक्षा की व्यवस्था न होने की बात कहते हुए इसे वापस लेने का अनुरोध भी किया है। बलूनी का यह कदम चर्चा में है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के थाईलैंड में होने के चलते फिलहाल इस पत्र पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उनके आने के बाद ही सांसद बलूनी की सुरक्षा वापसी पर कोई फैसला संभव है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed