जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है उनके लिए बुरी खबर है। जल्द ही आधार कार्ड बनवा लें वरना बड़ा नुकसान हो जाएगा।
जिन छात्रों के पास आधारकार्ड नहीं उनके लिए बुरी खबर...
मानव संसाधन मंत्रालय ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने का लान किया है। इसके तहत अब स्कॉलरशिप लेने के लिए आपको अपना आधार कार्ड देना होगा। अगर ऐसा नहीं करते तो छात्रवृति से हाथ धोना पड़ेगा।
मंत्रालय के नोटिस के मुताबिक, जिन छात्र-छात्राओं के पास आधार नहीं है, उन्हें 30 जून तक आधार के लिए एनरॉलमेंट कराना होगा। आधार मिलने तक छात्रवृति की सुविधा जारी रखने के लिए आधार आवेदन या एनरॉलमेंट स्लिप देना होगा।
बताया जा रहा है कि ऐसा करने के पीछे की वजह छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाना है। साथ ही आधार की वजह से आपको कई सारे दस्तावेज लगाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। यह नियम जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के स्टू़डेंट्स पर लागू नहीं होगा।
अधिकारियों ने कहा कि जिन स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड नहीं है वो स्कॉलरशिप के लिए आधार एनरोलमेंट आईडी स्लिप, आधार एनरोलमेंट आवेदन, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन आधार कार्ड प्राथमिक दस्तावेज रहेगा।