ज्योतिषाचार्य पंडित ओम प्रकाश सती के अनुसार कुछ राशि के जातकों के लिए नया साल 2018 जहां खुशियां और सुख समृद्धी लेकर आ रहा है। वहीं कुछ जातकों को नए साल में सघर्ष से भी रूबरू होना पड़ सकता है।
राशिफल 2018: सबसे पहले यहां जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय अच्छी ख़बर लाते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव मुमकिन है। भागदौड़ भरी दिनचर्या व खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट और नाख़ुश महसूस कर सकते हैं। वर्ष के आरंभिक महीने स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत बेहतर नहीं रहेंगे। यह साल आपको करियर की ऊंचाई पर ले जाएगा। लंबी यात्राएँ फलदायी साबित होंगी और अच्छे परिणाम देने वाली रहेंगी। अक्टूबर से आय में कुछ कमी हो सकती है। बच्चों की सेहत में हानि हो सकती है। इस नए साल में वैवाहिक जीवन में अधिक समय और समर्पण की आवश्यकता है। कुल मिलाकर आपके लिए यह साल अच्छा रहने वाला है।
वृषभ वृष:
इस वर्ष आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा। इससे बचें। सफलता पाने के लिए आपको पूरे साल कठिन परिश्रम करना होगा। अक्टूबर के बाद आर्थिक प्रगति होगी। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। इस साल छोटी यात्राओं से आपको फ़ायदा होगा। यह भी संभव है कि आप तीर्थयात्रा पर जाएं। बच्चे तरक्की करेंगे तथा उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इस साल आप किसी भी विवाद या टकराव में फंसने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सजगता जरूरी है। जीवनसाथी या किसी धार्मिक क्रिया-कलाप पर ख़र्चा कर सकते हैं। कुल मिलाकर 2018 आपके लिए सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन व आर्थिक स्थिति के लिए वर्ष बेहतर है।
साल के पहले महीने में आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की ज़रूरत है, क्योंकि शब्दों का गलत चुनाव विवाद की वजह बन सकता है। काम-काज को बढ़ाने के लिए आप घर से दूर जा सकते हैं। इससे आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। बच्चों तेजी-से नई-नई चीजें सीखेंगे और अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आपका अभी तक विवाह नहीं हुआ है और आप इसके इच्छुक हैं, तो दिसंबर के मध्य तक इच्छित साथी से विवाह का योग है। साल की आखिरी तिमाही में खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव मुमकिन है और वात रोग, गठिया आदि के संकेत दिखाई दे रहे हैं। खान-पान में सावधानी रखें। इस साल व्यवसाय अधिक लाभ लेकर आएगा। इस वर्ष आपको उन्नति और सफलता के कई मौके मिलेंगे।
कर्क:
पूरे वर्ष आप उत्साह में रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। हो सकता है कि इस साल आपके कुछ प्रियजन आपको ठीक-से नहीं समझें और इसके चलते रिश्तों में तनाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक तौर पर भी 2018 में आपका यश फैलेगा। इस साल आपका पूरा ध्यान सेहत के ऊपर होना चाहिए, क्योंकि संक्रामक रोगों की चपेट में आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असंतोष महसूस हो सकता है। खर्चों में इजाफा हो सकता है।विद्यार्थी इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बच्चों की संकल्प-शक्ति में वृद्धि होगी। यह साल आपके लिए अच्छा है, लेकिन कुछ चुनौतियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।
सिंह:
इस वर्ष धार्मिक और आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। मुमकिन है कि इस दौरान आप तीर्थयात्रा पर भी जाएं। जनवरी-फरवरी में भाई-बहन में किसी की तबियत बिगड़ सकती है। आपके पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। यदि बात प्रेम-संबंधों कि करें तो आपको मिश्रित फल प्राप्त होने वाले हैं। आपके कर्म आपको सफलता की राह पर ले जाएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। आर्थिक तौर पर आप प्रगति करेंगे। बच्चों को ज़्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आपको बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ेगा और उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में उनकी सहायता करनी पड़ेगी। आपके लिए विदेश-यात्रा के योग भी हैं। जनवरी-फरवरी में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा में भी इस वर्ष वृद्धि होगी।
कन्या:
यह साल आपके लिए बड़ी-बड़ी उपलब्धियों का साल रहेगा। आपके पास कई बेहतरीन मौके आएंगे, जिनसे आपको काफी आर्थिक लाभ हासिल होगा। सामाजिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे तथा आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। मित्रों व प्रियजनों के साथ इस वर्ष अच्छा समय बीतेगा। हालांकि विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। इसलिए इस वर्ष सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको अपने बच्चों की ज़्यादा देख-भाल करने की जरूरत है, क्योंकि सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं उन्हें घेर सकती हैं और इसके चलते आपको भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको विभिन्न कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से यदि कोई इच्छा आपके मन में है, तो वह भी इस साल पूरी हो सकती है। संपूर्ण वर्ष धनार्जन अच्छा चलता रहेगा। जनवरी में अचानक लाभ मिलने के योग हैं। अक्टूबर के बाद आय में और भी अधिक वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के माध्यम से फ़ायदा होने की संभावना है लेकिन उन्हें ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। सेहत से जुड़ी किसी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। चाहे जो हो, परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलता रहेगा। दफ़्तर से जुड़े किसी काम के लिए आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। वर्ष 2018 में परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नए मेहमान के आने के योग भी बन रहे हैं। यह साल आपके लिए विशेष रहने वाला है।
तुला:
वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति के लिए यह जरूरी है। जनवरी से मार्च के दौरान सेहत थोड़ी गड़बड़ रह सकती है। शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि उनसे किसी की संवेदनाएं आहत हों। इस साल कार्यालय आपके लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि यहां आपके विचार मूर्त रूप धारण करेंगे और चीजें आपके अनुकूल होती दिखेंगी। लेकिन आपको आलस्य से दूर रहने की ज़रूरत है। सहकर्मियों का व्यवहार सामान्य रहेगा। आपको अपनी क्षमताओं का उपयोग करने की आवश्यकता है। जनवरी से मार्च के बीच आय में वृद्धि के योग भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद आपके प्रयास नए क्षेत्रों के दरवाजे खोलेंगे। घरेलू जीवन में संतोष और सुख का अभाव महसूस हो सकता है। कई छोटी-छोटी यात्राएं और कुछ लंबी दूरी की यात्राएं इस वर्ष होना मुमकिन हैं। बच्चे आनन्दित रहेंगे। विद्यार्थी कठिन परिश्रम करेंगे और फिर उसका फल भी प्राप्त करेंगे। मार्च के बाद वैवाहिक जीवन बेहतर होगा। साल आपके लिए बढ़िया रहेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप दृढ़ता से ऐसा करने के लिए तैयार हैं तो आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। जनवरी से मार्च के दौरान सेहत को लेकर आपको थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। इसके बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और शरीर में रोग-प्रतिरोधक शक्ति आएगी। आप अपने विरोधियों पर विजय पाएंगे। इस साल अक्टूबर तक आपके खर्चे अधिक रहेंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपको बहुत सोच-समझकर निवेश करने की जरूरत है। वर्ष 2018 में यदि आप अच्छी आय हासिल करना चाहते हैं, तो कठिन परिश्रम के लिए कटिबद्ध हो जाएं। जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा समय है। बच्चे जीवन का आनन्द लेंगे, लेकिन उन्हें एकाग्रता से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रत्येक काम में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां तो होंगी, लेकिन प्रगति के भी अनेक अवसर हासिल होंगे। कुल मिलाकर यह साल आपको मिश्रित परिणाम देगा।
धनु:
आपके संकल्प की दृढ़ता आपको 2018 में बहुत आगे ले जाएगी। मार्च के महीने तक आय में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद मई तक आपके ख़र्चे में वृद्धि हो सकती है, लेकिन उसके बाद फिर बाकी बचे साल के लिए गाड़ी पटरी पर लौट आएगी। अतः रुपये-पैसे की अधिक चिन्ता नहीं रहेगी। आय के नए स्रोतों को खोजने की ओर आपका रुझान रहेगा और आप एकाधिक स्रोतों से धनार्जन करने में सफल भी रहेंगे। शनि देव आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे। हालाँकि काम में आवश्यकता से अधिक व्यस्तता भी अच्छी नहीं है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान ठीक से रखना चाहिए। मार्च से मई तक का समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है और अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें। बच्चे परिश्रमी रहेंगे और विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घरेलू जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा–कभी-कभी थोड़ी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। हालाँकि इस वर्ष आपको बोलते समय संयम बरतने की जरूरत है, अन्यथा रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नजर आ रही है। विरोधियों पर आप काबू करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए अच्छा है, सेहत को लेकर सतर्क रहें।