राजधानी अब एक बार फिर से नोटबंदी जैसे हालात हो गए हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें...
2 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : social media
दरअसल, बैंकों और एटीएम में दो हजार रुपये के नोटों का संकट हो गया है। एटीएम से केवल 500 और 100 रुपये के नोट निकल रहे हैं। ऐसे में एटीएम जल्दी खाली हो रहे हैं और लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं बैंकों के पास 200 रुपये के नोट हैं, लेकिन एटीएम में सेटिंग न होने की वजह से लोगों तक नहीं पहुंच रहे हैं। दो सौ रुपये के नोट केवल बैंकों से ही मिल रहे हैं।
3 of 7
दो हजार का नोट
- फोटो : self
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने करीब एक माह पहले से 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी थी। आरबीआई ने सभी बैंकों को 2000 रुपये के नोट नहीं भेजने की सूचना भी दे दी है। नतीजतन अब एसबीआई, पीएनबी सहित अन्य बैंकों में 2000 रुपये के नोटों की किल्लत हो गई।
बीते एक माह में बैंकों के पास दो हजार रुपये के जो नोट आए, वह एटीएम में फीड कर दिए गए। अब बैंकों के पास बेहद कम संख्या में दो हजार रुपये के नोट लौटकर आ रहे हैं। लिहाजा एटीएम में केवल 500 और 100 रुपये के नोट ही फीड करने पड़ रहे हैं। ऐसे में एटीएम बहुत जल्त खाली हो जाते हैं।
हालांकि बैंकों के पास 50 और 200 रुपये के नोटों की भरपूर करेंसी है, लेकिन इन नोटों की एटीएम में सेटिंग नहीं हो पाई है। ऐसे में 50 और 200 रुपये के नोट बैंक शाखाएं ही मिल रहे हैं। पीएनबी के मंडल प्रमुख एके खोसला के मुताबिक लोग दो हजार रुपये के नोटों को कम संख्या में बैंक में जमा कर रहे हैं, इससे समस्या हुई है।