फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां मिली 150 किलो की विशालकाय मछली, वीडियो हुआ वायरल तो मच गया हंगामा

Wed, 26 Jul 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 26 Jul 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
150 kilogram weighted big fish found in uttarakhand video viral
fish

आपने मछल‌ियां तो बहुत देखी होंगी, लेक‌िन ऐसी मछली नही देखी होगी। 150 क‌िलो की इस व‌िशालकाय म‌छली को ज‌िसने भी देखा, देखता ही रह गया। तस्वीरों में आप भी देख‌िए...  

150 kilogram weighted big fish found in uttarakhand video viral
fish

दरअसल, उत्तराखंड में सल्ट के इनलौ गांव के नजदीक रामगंगा नदी में बड़ी मछली (स्थानीय नाम गौच) पकड़ने को लेकर गांव में हल्ला मच गया। इसी दौरान सोशल मीडिया में पहाड़ी व्हेल के नाम से जानी जाने वाली गूंज मछली को बांस के लट्ठे पर बांध कर ले जाती फोटो वायरल हो गया।

150 kilogram weighted big fish found in uttarakhand video viral
fish

यह मछली तकरीबन छह फुट लंबी व डेढ सौ किलो तक वजन वाली है। वीड‌ियो वायरल होने के बाद वन व‌िभाग भी हड़कंप में आ गया। वहीं जिलाधिकारी सविन बंसल ने डीएफओ को संबंधित लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
150 kilogram weighted big fish found in uttarakhand video viral
fish

उधर कार्रवाई के भय से ग्रामीणों ने चुप्पी साध ली है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई मछली करीब एक क्विंटल की थी। उसका कुछ हिस्सा ग्रामीणों ने गांव में ही बांट दिया जबकि बची मछली का मांस बाजार में बेच दिया गया। 

विज्ञापन
150 kilogram weighted big fish found in uttarakhand video viral
fish

डीएफओ एसआर प्रजापति ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम को रवाना कर दिया गया है और जांच के बाद दोषी लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम गोपाल बिनवाल के निर्देश पर क्षेत्रीय पटवारी केएस मठपाल ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed