{"_id":"5c63da31bdec2211a00c8135","slug":"14-february-pm-modi-rudrapur-maha-rally-tight-security","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 फरवरी को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, ऐसा रहेगा सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 फरवरी को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, ऐसा रहेगा सुरक्षा घेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pm modi rally
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 फरवरी को शहर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम कर लिए हैं।
2 of 5
pm modi rally
कार्यक्रम स्थल के साथ ही पूरे शहर में डेढ़ हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात होंगे। साथ ही तीन कंपनी पीएसी भी मौजूद रहेगी। एक डीआईजी और एसएसपी रैंक के सात अधिकारी सहित 38 पुलिस अधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
3 of 5
pm modi rally
14 फरवरी को किच्छा रोड स्थित मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली प्रस्तावित है। महारैली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप, एसपीजी ने शहर में डेरा जमाया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pm modi rally
सुरक्षा के लिए ये होगी फोर्स
शहर में 27 इंस्पेक्टर, 177 एसआई, 35 महिला एसआई, 69 हेड कांस्टेबल, 1034 कांस्टेबल, 124 महिला कांस्टेबल, दो यातायात निरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल यातायात और 39 कांस्टेबल यातायात तैनात होंगे। साथ ही 320 पीएसी कर्मी भी शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। एक डीआईजी, सात एसएसपी रैंक के अधिकारी, तीन एसपी, चार एएसपी, 12 सीओ और 18 प्रशिक्षु सीओ पूरी सुरक्षा व्यवस्था का प्रवेक्षण करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
खुफिया एजेंसियां भी रहेंगी चप्पे-चप्पे पर
मोदी की महारैली में सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल में छह से अधिक सीसीटीवी और साथ ही ड्रोन कैमरा भी मैदान की हर हलचल पर नजर रखेंगे। सुरक्षा के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई, इंटेलिजेंस, विजिलेंस, एसटीएफ, एसओटीएफ, आईआरबी और बम निरोधक दस्ते के साथ ही डॉग स्कवाड, दमकल विभाग और टीयर गैस टीम भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।