{"_id":"5e10bc918ebc3e8807104374","slug":"you-become-the-great-detective-tell-who-killed-rashmi-murderer-unmasked-for-a-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनें 'द ग्रेट डिटेक्टिव', बताएं किसने किया रश्मि का कत्ल? एक साल से 'कातिल' बापर्दा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बनें 'द ग्रेट डिटेक्टिव', बताएं किसने किया रश्मि का कत्ल? एक साल से 'कातिल' बापर्दा
Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
rashmi murder
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की तफ्तीश के आधार पर उपलब्ध सुराग हम आपके सामने रख रहे हैं। अगर आपके पास भी कोई सुराग है तो सभी के मद्देनजर यह बताना है कि कातिल कौन हो सकता है ? इसके पीछे क्या तर्क है, यह भी स्पष्ट करना है।
वारदात उस समय हुई थी, जब रश्मि घर में अकेली थी।
- फोटो : amarujala
वारदात उस समय हुई थी, जब रश्मि घर में अकेली थी। पिता घर पर नहीं थे। भाई सब्जी लेने के लिए बाजार गया हुआ था। वापस आया तो देखा कि बहन फर्श पर गिरी थी। शोर मचाया और फिर आसपास के लोग भी आ गए। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कातिलों को दबोच नहीं सकी। शुरुआती जांच में सगे-संबंधियों पर ही शक हुआ था, लेकिन बाद में पुलिस की जांच धीमी पड़ गई। यह जांच अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। रश्मि का पति से विवाद था और वह मायके में ही रहती थी।
शक के घेरे में
भाई नरेंद्र -पूछताछ के लिए कई बार बुलाया गया। कोई नतीजा निकले इससे पहले लापता
पति- पत्नी से विवाद, तीन साल से अलग रही थी। पुलिस ने बात करने की जहमत नहीं उठाई
कोई और-महिला थी, पति से विवाद था। किसी की बुरी नजर रही हो

जिस घर में रश्मि का कत्ल हुआ था, उस घर में अब ताला लटका हुआ है।
- फोटो : amarujala
घर में ताला बंद कर कानपुर चले गए भाई-पिता
जिस घर में रश्मि का कत्ल हुआ था, उस घर में अब ताला लटका हुआ है। पड़ोसी बताते हैं कि भाई को पुलिस पूछताछ के लिए कई बार ले गई थी। इससे आजिज आकर ही करीब पांच महीने पहले घर में ताला बंद करके कानपुर चले गए। तब से परिवार के लोग लौटे नहीं हैं। परिवार के लोगों से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। आखिर उनकी क्या मजबूरी है, बेटी के हत्यारे को वे सलाखों के पीछे क्यों नहीं देखना चाहते है ?

राजेश पांडेय, इंस्पेक्टर, राजघाट
- फोटो : amarujala
अभी तक कोई ऐसा सुराग नहीं मिल सका है, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके। प्रयास जारी है।
राजेश पांडेय, इंस्पेक्टर, राजघाट
..
सूचना देना चाहते हैं, व्हाट्सएप करें
अमर उजाला : 7617566160
इंस्पेक्टर राजघाट : 9454403521
राजेश पांडेय, इंस्पेक्टर, राजघाट
..
सूचना देना चाहते हैं, व्हाट्सएप करें
अमर उजाला : 7617566160
इंस्पेक्टर राजघाट : 9454403521