फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज ने आज किए थे इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 धमाके

Mon, 19 Sep 2016 09:20 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh hits 6 sixes in an over of stuart broad
युवराज सिंह - फोटो : getty
19 सितंबर का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है। आज के ही दिन साल 2007 में युवराज सिंह ने टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का अनोखा कारनामा कर दिखाया था। युवराज ने छह छक्के इंग्लैंड के युवा गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर जड़े थे। 


 
yuvraj singh hits 6 sixes in an over of stuart broad
युवराज सिंह - फोटो : getty
ऐसे तो युवराज ने अपने क्रिकेट करियर में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के डरबन के किंग्समीड मैदान में खेली गई 6 छक्कों वाली पारी को क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। इस पारी में 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर युवराज ने इतिहास रच दिया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 गेंदों में छह छक्के लगाने का कारनामा युवराज से पहले दक्षिण अफ्रीका के आतिशी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने किया था। उन्होंने 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए विश्वकप के दौरान  नीदरलैंड के गेंदबाज वेन बुंगे की गेंद पर सेंट किट्स एंड नेविस के मैदान पर लगाए थे। 

 
yuvraj singh hits 6 sixes in an over of stuart broad
फ्लिंटॉफ - फोटो : getty
6 छक्के लगाने से पहले खत्म हुए इंग्लैंड दौरे में 5 सितंबर 2007 को दिमित्री मैस्कनहास ने एक ओवर में 5 छक्के जड़े थे और युवराज इंग्लैंड से इसका बदला लेना चाहते थे। लेकिन मैच के 19 वें ओवर में एंड्रर्यू फ्लिंटॉफ के साथ युवराज के साथ हुई भिडंत ने पूरी तरह मैच का पांसा ही पलट दिया और ब्रॉड बली का बकरा बन गए। 18वें ओवर के ठीक पहले इंग्लिश बॉलर फ्लिंटॉफ और युवराज सिंह के बीच फील्ड पर बहस हुई थी। क्योंकि फ्लिंटॉफ के 17वें ओवर में युवराज सिंह ने दो चौके लगाए थे। इसलिए वो युवी से उलझ गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh hits 6 sixes in an over of stuart broad
युवराज सिंह - फोटो : getty
युवराज ने यह कारनामा मैच के 19वें ओवर में किया था। इससे पहले टीम इंडिया का स्कोर 171 रन था। तीन मिनट में पूरा मैच ही पलट गया। युवराज के 6 छक्कों के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 4 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। 

 
विज्ञापन
yuvraj singh hits 6 sixes in an over of stuart broad
युवराज सिंह - फोटो : getty
युवराज की इस आतिशी पारी के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड असहाय नजर आ रहे थे, जबकि युवराज बेहद जोश में। इस दिन युवराज के शॉट्स की टाइमिंग और प्लेसमेंट इतनी बहतरीन थी कि हर गेंद खुद ब खुद बाउंड्री के पार जा रही थी। युवराज की इस आतिशी पारी को देखकर डग आउट में बैठे भारतीय खिलाड़ियों के साथ पूरा स्टेडियम झूम रहा था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed