{"_id":"57df9e804f1c1ba269a82121","slug":"indian-team-sweat-shed-in-net-practice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेट पर टीम इंडिया ने जमकर बहाया पसीना, पिच में नमी ने बढ़ाई बल्लेबाजों की चिंता ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
नेट पर टीम इंडिया ने जमकर बहाया पसीना, पिच में नमी ने बढ़ाई बल्लेबाजों की चिंता
नेट प्रैक्टिस के दौरान ग्रीनपार्क में मौजूद कप्तान विराट कोहली अन्य खिलाड़ियों के साथ
- फोटो : गौरव शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार सुबह 9 बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस करने पहुंचे। यहां तीन घंटे तक खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। कप्तान विराट कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी ठिठोली करते नजर आये।
सूरज खिलने के बाद इंडियन प्लेयर्स ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस
2 of 3
नेट प्रैक्टिस करते टीम इंडिया प्लेयर्स
- फोटो : गौरव शुक्ला
रविवार को तेज बारिश ने ग्रीनपार्क स्टेडियम की सारी व्यवस्थायें ही चौपट कर दीं। प्रैक्टिस करने पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को मायूस होकर होटल वापस लौटना पड़ा था। सोमवार सुबह होते ही घने बादलों के बीच सूरज खिल गया। मौसम बिल्कुल साफ हो गया। सुबह 9-12 बजे तक टीम के खिलाड़ियों ने बैटिंग की प्रैक्टिस की । इसके बाद खिलाड़ियों ने छोटा सा ब्रेक लिया और दोबारा मैदान पर बॉलिंग प्रैक्टिस के लिए आ गए।
बारिश के बाद ग्रीनपार्क की पिच में आई नमी, फास्ट स्विंग हो रही बॉल
बारिश के बाद ग्रीनपार्क स्टेडियम की पिच में नमी आ गई है जिसकी वजह से बॉल स्विंग हो रही है। तेज गेंदबाजी में शॉट लगाना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो रहा है। सोमवार को बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे कप्तान विराट कोहली धीमी गेंद पर तो आसानी से शॉट लगा पा रहे थे लेकिन तेज बॉलिंग पर शॉट लगाना उनके लिए परेशानी का सबब बनता दिखाई दिया। कई बार बॉल भी बदलनी पड़ी। मौसम अगर लगातार ऐसा ही बना रहा तो दोनों टीमें रणनीति में बदलाव करके एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिला सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।