आईपीएल 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हेमिल्टन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के कारण सुर्खियों में हैं। मैडी हेमिल्टन को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है, खासकर तब से जब उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में श्रीलंका के किसी बीच पर बिकनी में फोटो शेयर की है। वह अक्सर ट्रैवल एंड टूर के फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
2 of 10
यशस्वी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी
- फोटो : Instagram
कौन हैं मैडी हेमिल्टन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैडी हेमिल्टन यूनाइटेड किंगडम (UK) की रहने वाली एक स्टूडेंट हैं। वह पहली बार तब सुर्खियों में आईं, जब उन्हें भारत और इंग्लैंड के बीच 2024 में हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया। भारत की जर्सी पहनकर टीम को सपोर्ट करती उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी।
3 of 10
यशस्वी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी
- फोटो : Instagram
पहली झलक से शुरू हुई चर्चा
हैदराबाद टेस्ट में उनकी मौजूदगी ने 'यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड कौन है' जैसे सवालों को ट्रेंड में ला दिया। इसके बाद से ही मैडी और जायसवाल के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे, हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।
4 of 10
यशस्वी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी
- फोटो : Instagram
आईपीएल में बार-बार दिखीं मैडी
आईपीएल 2024 के दौरान मैडी को कई बार राजस्थान रॉयल्स के मैचों में देखा गया। स्टैंड्स में बैठकर जायसवाल को सपोर्ट करती उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली।
5 of 10
यशस्वी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी
- फोटो : Instagram
आईपीएल 2025 में फिर वायरल हुईं तस्वीरें
पांच अप्रैल 2025 को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान भी मैडी को देखा गया। उस दौरान उनकी तस्वीरें एक बार फिर वायरल हुईं, जिससे यह मामला फिर चर्चा में आ गया।