फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान

Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli's aggression has become India's strength says Sachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को मुंबई में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के आक्रामक रवैये को लेकर बड़ा बयान दिया। सचिन ने कहा उन्होंने विराट के अंदर के चिंगारी को उसी दिन पहचान लिया था जब उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था और उनके इस रवैये का असर पूरी टीम पर पड़ा था। 

सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान

Virat Kohli's aggression has become India's strength says Sachin Tendulkar
विराट कोहली - फोटो : BCCI
अपने आक्रामक रुख के लिए जाने जाने वाले विराट ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर के 200वें वनडे में 31वां शतक जड़ा हालांकि टीम इंडिया 6 विकेट से ये मैच हार गई। विराट सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान

Virat Kohli's aggression has become India's strength says Sachin Tendulkar
विरा
तेंदुलकर ने कहा कि पहले मैच से लेकर अब तक कोहली के रवैये में बदलाव  नहीं आया है। उन्होंने पहले दिन ही उनके अंदर की इस चिंगारी को भांप लिया था। लेकिन उनका ये रवैया अधिकांश लोगों को पसंद नहीं था और उन्होंने इसकी आलोचना की थी। लेकिन उनकी आक्रामकता अब टीम की ताकत बन गई है। उनके आसपास के लोग बदले हैं लेकिन उनमें ज्यादा बदलाव नहीं आया है। सचिन ने कहा कि विराट के एडीट्यूड में थोड़ा बदलाव इसलिए आया है क्योंकि टीम का प्रदर्शन कहीं न कहीं उनके प्रदर्शन के इर्द-गिर्द घूमता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान

Virat Kohli's aggression has become India's strength says Sachin Tendulkar
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : icc twitter
सचिन ने वर्तमान टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि ये टीम पहले की टीमों की तुलना में ज्यादा संतुलित है। सचिन ने कहा, मुझे लगता है कि ये टीम पहले की अपेक्षा ज्यादा संतुलित है। क्योंकि इस टीम के स्पिनर और तेज गेंदबाज भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, कल(रविवार) को जिस तरह भुवनेश्वर कुमार ने जो प्रदर्शन किया उसे देखें। जब हम विदेश दौरों पर जाएंगे तो हार्दिक पांड्या टीम का संतुलन बदलेंगे। 
 
विज्ञापन

सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान

Virat Kohli's aggression has become India's strength says Sachin Tendulkar
सुनील गावस्कर
सचिन ने ये बात जाने माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई की किताब डेमोक्रेसीज इलेवन- द ग्रेट इंडियन क्रिकेट स्टोरी के मुंबई में विमोचन के दौरान कही। कार्यक्रम में उनके साथ सुनील गावस्कर भी थे। दोनों हर्षा भोगले के सवालों के जवाब दे रहे थे। गावस्कर ने इस दौरान  पूर्व भारतीय कप्तानों मंसूर अली खान पटौदी, कपिल देव और अजीत वाडेकर की उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए तारीफ की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed