{"_id":"59edcc864f1c1b98678b7008","slug":"ganguly-says-kl-rahul-should-be-brought-in-odi-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांगुली ने कहा कि वन डे टीम में इस भारतीय बल्लेबाज को तुरंत मौका देना चाहिए ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली ने कहा कि वन डे टीम में इस भारतीय बल्लेबाज को तुरंत मौका देना चाहिए
Mon, 23 Oct 2017 07:16 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : Cricket Country
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि टीम इंडिया को भविष्य पर ध्यान रखते हुए युवाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जाना चाहिए। गांगुली ने टीम में दिनेश कार्तिक की मौजूदगी पर सवालिया निशान भी उठाए हैं।
गांगुली ने कहा कि राहुल भविष्य का खिलाड़ी है
2 of 5
केएल राहुल
- फोटो : getty
गांगुली ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि केएल राहुल को तुरंत टीम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल को टीम से बाहर किए जाने पर वह असंतुष्ट हैं। गांगुली ने कहा कि राहुल भविष्य का खिलाड़ी है। उसे टीम में शामिल कर मौके दिए जाने चाहिए। दिनेश कार्तिक ने 2007 में वन डे खेलना शुरू किया था। लेकिन दस साल बीत जाने के बाद भी अब तक टीम इंडिया में उनका स्थान पक्का नहीं हो पाया है। राहुल की जगह कार्तिक का टीम में शामिल होना समझ से परे है।
राहुल भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : getty
गांगुली ने कहा कि केएल राहुल ने सभी फार्मेट में हर जगह रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में उन्होंने अच्छी पारी खेली है। वह युवा हैं। उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। जितनी जल्दी संभव हो, उन्हें टीम इंडिया में शामिल करना चाहिए। गांगुली ने कहा कि कार्तिक अनुभवी बल्लेबाज हैं। लेकिन राहुल अभी युवा हैं। वह भविष्य में टीम इंडिया के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल क्रिकेट पंडितों के बीच चर्चा का केंद्र हैं
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
टीम में प्रवेश के बाद से ही केएल राहुल क्रिकेट पंडितों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। टेस्ट में उन्होंने बेहतर पारियां खेली है। वन डे में हालांकि उन्होंने अभी तक खास प्रदर्शन नहीं किया है। इसकी वजह यह है कि उन्हें वन डे में मौके कम मिले हैं।
विज्ञापन
राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेंगे
5 of 5
केएल राहुल और रवि शास्त्री
- फोटो : pti
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज में केएल राहुल को टीम में शामिल थे। लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे सीरीज में राहुल को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल किया गया है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।