{"_id":"5b54219d4f1c1b52748b635f","slug":"rahul-dravid-suggestion-to-rishabh-pant-before-test-debute-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत की आक्रामकता टेस्ट में बन सकती है मुसीबत, राहुल द्रविड़ का 'गुरु मंत्र' लगाएगा नैया पार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ऋषभ पंत की आक्रामकता टेस्ट में बन सकती है मुसीबत, राहुल द्रविड़ का 'गुरु मंत्र' लगाएगा नैया पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 1 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि पंत को यह मौका मिलने पर कई क्रिकेट विशेषज्ञ ऐतराज उठा रहे हैं।
2 of 5
rishabh pant
दिग्गजों का कहना है कि पंत टेस्ट क्रिकेट के लिए नहीं बने हैं और अगर वह टेस्ट में फ्लॉप होते हैं तो कहीं न कहीं उनके आत्मविश्वास पर बुरा असर पड़ेगा। लेकिन पंत की इस बड़ी उपलब्धि से इंडिया ए टीम के उनके कोच राहुल द्रविड़ काफी खुश है।
3 of 5
rishabh pant dravid
द्रविड़ का कहना है कि पंत वनडे-टी20 में आक्रामक बल्लेबाजी जरूर करता है लेकिन उसमें हालात के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी में बदलाव करने की काबिलियत है। द्रविड़ ने कहा, 'ऋषभ ने कई बार दिखाया है कि टेस्ट क्रिकेट में भी बल्लेबाजी कर सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rishabh pant
'उसके अंदर स्थिति को परखने की अच्छी काबिलियित है। हालांकि लाल गेंद के क्रिकेट में हालात पढ़ना बेहद जरूरी होगा, अगर वह विदेश पीच और गेंद को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी करेगा तो निश्चित ही उसे इस फॉर्मेट में भी कामयाबी मिलेगी।'
विज्ञापन
5 of 5
rishabh pant
हाल ही में इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयन्स के बीच हुए क्रिकेट मैच में पंत ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बारे में द्रविड़ ने कहा, 'रिषभ एक प्रतिभावान खिलाड़ी है। उसने तीन चार पारियों में बताया कि वो अलग तरह से खेलने को तैयार है। 2017-18 के रणजी सीजन में भी उसने 100 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 900 से ज्यादा रन बनाए थे। हमने आईपीएल में उसे इसी तरह खेलते देखा था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।