{"_id":"6b0c0c8a6509fd324408e087","slug":"ind-vs-nz-test-dhruv-jurel-says-hagley-oval-pitch-to-become-easier-for-batting-by-day-five-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट: हैगली ओवल में पांचवें दिन क्या होगा? ध्रुव जुरेल ने पिच को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट: हैगली ओवल में पांचवें दिन क्या होगा? ध्रुव जुरेल ने पिच को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
Sun, 29 Nov 2026 04:59 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:59 PM IST
सार
भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का मानना है कि हैगली ओवल की पिच पांचवें दिन तक बल्लेबाजी के लिए और आसान हो जाएगी और गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। जुरेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 88 रन बनाए और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की। उन्होंने आकाश दीप की फिटनेस पर भी जानकारी दी और बताया कि मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल
- फोटो : ANI
विस्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का मानना है कि हैगली ओवल की पिच पांचवें दिन तक बल्लेबाजी के लिए और आसान हो जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मैच के आखिरी दिन पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। जुरेल ने इसकी तुलना वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट के पांचवें दिन की पिच से की, जहां बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत आसान हो गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
पिच को लेकर क्या बोले जुरेल?
भारत की पहली पारी में 88 रन की शानदार पारी खेलने वाले जुरेल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिच सूखने और कूकाबुरा गेंद पुरानी होने के कारण बल्लेबाजी करना आसान हो गया था। जुरेल ने कहा, 'पिच सूख गई थी और कूकाबुरा गेंद पुरानी होने के कारण बल्लेबाजी करना आसान हो गया था। मेरा मानना है कि पांचवें दिन तक पिच बल्लेबाजी के लिए और आसान हो जाएगी और गेंदबाजों को इससे खास मदद नहीं मिलेगी।'

निचले क्रम के बल्लेबाजों में भरोसा जगाने की कोशिश
- जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ निचले क्रम के खिलाड़ियों के योगदान पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जब भी निचले क्रम के बल्लेबाज क्रीज पर आते हैं तो वह उनमें आत्मविश्वास भरने की कोशिश करते हैं।
- उन्होंने कहा, 'टीम के लिए योगदान देकर अच्छा लग रहा है। जब भी निचले क्रम के बल्लेबाज क्रीज पर आते हैं तो मैं उनमें आत्मविश्वास भरने की कोशिश करता हूं। हम सभी जानते हैं कि गेंदबाजों को रक्षात्मक खेलना पसंद नहीं होता। हमें उन्हें यह भरोसा दिलाना होगा कि वे भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।'
- उन्होंने बताया कि निचले क्रम के बल्लेबाजों को वह अपने उदाहरणों के जरिए प्रेरित करते हैं। जुरेल के मुताबिक, जब निचले क्रम के बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों को परेशान करते हैं तो इससे गेंदबाजों को भी निराशा होती है। इसलिए उन्हें भी उसी आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए।
एक-एक गेंद पर ध्यान देना जरूरी
निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ लंबी साझेदारी करने के अनुभव पर जुरेल ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना और अगली गेंद पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा, 'पिछली गेंद को भूलकर अगली गेंद पर ध्यान केंद्रित करना हमेशा अच्छा होता है। एक-एक गेंद और एक-एक सत्र में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण होता है।'

विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करना था सपना
जुरेल ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी परिस्थितियों में खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने को अपना सपना बताया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का पहली बार यहां आना भी उनके लिए खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, 'इन देशों में खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना मेरा सपना था। मेरा परिवार पहली बार यहां आया है और उन्होंने इसका खूब आनंद लिया। अगर मैंने शतक बनाया होता तो और भी बेहतर होता।'

आकाश दीप की स्थिति पर मेडिकल टीम की नजर
इस बीच भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप की फिटनेस को लेकर भी जुरेल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेलमेट पर दो बार गेंद लगने के बाद आकाश दीप की स्थिति पर मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है। जुरेल ने कहा, 'उन्हें नींद आ रही थी और कुछ दर्द भी था। मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है।'