फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2026 Playoff Scenario: प्लेऑफ की लड़ाई में अब हर मैच निर्णायक! पूरा समीकरण; अब किस टीम को कितनी जीत जरूरी?

Thu, 07 May 2026 10:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 May 2026 10:09 AM IST
सार

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए जंग अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है। इस बार टॉप-4 की लड़ाई बेहद कड़ी है, क्योंकि अभी तक कोई भी टीम पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। ऐसे में आने वाले मुकाबले हर टीम के लिए 'करो या मरो' जैसे साबित होने वाले हैं। कुछ को हार का तुरंत नुकसान हो सकता है तो कुछ के लिए हार आगे चलकर मुश्किलें खड़ी कर सकता है...

विज्ञापन
IPL 2026 Playoff Scenario: Every Match a Knockout Now! What Each Team Needs to Qualify for top-4; SRH vs PBKS
आईपीएल 2026 अंक तालिका - फोटो : ANI
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आईपीएल 2026 की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एसआरएच ने पंजाब किंग्स को हराकर और उसे दूसरे स्थान पर ढकेलते हुए पहला स्थान हासिल किया। 


एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स 20 ओवर में सात विकेट पर 202 रन बना सकी और 33 रन से मैच हार गई।  आइए देखते हैं कि एसआरएच - पंजाब किंग्स मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और किस टीम को कितनी जीत जरूरी है। साथ ही सभी के बाकी बचे मैच जानते हैं और ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है, ये भी जानते हैं... 
IPL 2026 Playoff Scenario: Every Match a Knockout Now! What Each Team Needs to Qualify for top-4; SRH vs PBKS
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL/BCCI

आईपीएल 2026 की मौजूदा अंक तालिका

 
  • सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 10 मैचों से 13 अंक लेकर दूसरे, आरसीबी नौ मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। 
  • चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों से आठ अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स नौ मैचों से सात अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 10 मैचों से छह अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जाएंट्स नौ मैचों से चार अंक लेकर 10वें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है।
 
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 11 7 4 0 14 +0.737
पंजाब किंग्स (PBKS) 10 6 3 1 13 +0.571
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 9 6 3 0 12 +1.420
राजस्थान रॉयल्स (RR) 10 6 4 0 12 +0.510
गुजरात टाइटंस (GT) 10 6 4 0 12 -0.147
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 10 5 5 0 10 +0.151
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 10 4 6 0 8 -0.949
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 9 3 5 1 7 -0.539
मुंबई इंडियंस (MI) 10 3 7 0 6 -0.649
लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) 9 2 7 0 4 -1.076
IPL 2026 Playoff Scenario: Every Match a Knockout Now! What Each Team Needs to Qualify for top-4; SRH vs PBKS
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ANI

प्लेऑफ समीकरण: किस टीम को कितनी जीत की जरूरत?

सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की करने के लिए अब अपने बाकी तीन मैचों में सिर्फ एक जीत की जरूरत है। टीम 16 अंकों के सुरक्षित आंकड़े तक पहुंच सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी बेहद मजबूत रही है और इसी वजह से उनका नेट रन रेट (+0.737) भी शानदार है, जो टाई की स्थिति में बड़ा फायदा देगा। टीम सिर्फ प्लेऑफ ही नहीं, बल्कि टॉप-2 में फिनिश करने की भी मजबूत दावेदार मानी जा रही है।

बाकी बचे मुकाबले
SRH vs  GT (12 मई), CSK (18 मई), RCB (22 मई)
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026 Playoff Scenario: Every Match a Knockout Now! What Each Team Needs to Qualify for top-4; SRH vs PBKS
पंजाब किंग्स - फोटो : करुण शर्मा।
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स को अपने बाकी चार मुकाबलों में कम से कम दो जीत चाहिए, जिससे टीम 17 अंकों तक पहुंच जाएगी और प्लेऑफ लगभग तय हो जाएगा। हालांकि एक जीत के बाद भी उनके अच्छे नेट रन रेट (+0.571) से उन्हें फायदा मिल सकता है। लेकिन लगातार तीन हार ने टीम को थोड़ी परेशानी में डाल दिया है। पंजाब किंग्स को जल्द फॉर्म में वापसी करनी होगी।

बाकी बचे मुकाबले
PBKS vs  DC (11 मई), MI (14 मई), RCB (17 मई), LSG (23 मई)
विज्ञापन
IPL 2026 Playoff Scenario: Every Match a Knockout Now! What Each Team Needs to Qualify for top-4; SRH vs PBKS
आरसीबी - फोटो : IANS
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी मैचों में दो से तीन जीत की जरूरत है। टीम 16 से 18 अंकों तक पहुंच सकती है। उनका नेट रन रेट (+1.420) पूरे टूर्नामेंट में सबसे मजबूत में से एक है, इसलिए 14 अंक पर भी टीम क्वालिफाई कर सकती है अगर बाकी नतीजे उनके पक्ष में गए। आरसीबी शीर्ष दो में जगह बनाने की भी प्रबल दावेदार है।

बाकी बचे मुकाबले
RCB vs  LSG (7 मई), MI (10 मई), KKR (13 मई), PBKS (17 मई), SRH (22 मई)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed