आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 28 मार्च से शुरू हुई इस लीग में अब तक कई दिलचस्प मुकाबले खेले जा चुके हैं। शनिवार को राजस्थान ने कड़े मुकाबले में गुजरात को शिकस्त दी। इस मैच में आरआर के रवि बिश्नोई प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वह 2020 से आईपीएल खेल रहे हैं और शनिवार को जाकर इस लीग में अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जबकि वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज रह चुके हैं। इस लीग में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका करियर तो लंबा रहे, लेकिन कभी भी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत सके। शीर्ष पांच की इस लिस्ट में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो 14-14 साल तक इस लीग का हिस्सा रहे, लेकिन कभी अवॉर्ड नहीं जीत पाए।
आइए पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं...
5. टी नटराजन: अभी दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा तेज गेंदबाज टी नटराजन कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत सके। वह 2017 से इस लीग का हिस्सा हैं। दिल्ली से पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं, लेकिन कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड या फिर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड नहीं जीत सके। इस दौरान उन्होंने 66* (एक मैच अभी जारी है) आईपीएल मैच खेले हैं।
4. विजय शंकर: इस सीजन यह ऑलराउंडर किसी भी टीम का हिस्सा नहीं है। विजय शंकर 2014 से लीग का हिस्सा हैं और 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। हालांकि, इस दौरान 78 आईपीएल मैचों में वह कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत सके। न ही उनके नाम प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड है। आईपीएल 2025 के बाद सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद ऑक्शन में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा और इस सीजन वह अब तक किसी टीम का हिस्सा नहीं हैं।
4 of 6
धवल कुलकर्णी
- फोटो : PTI
3. धवल कुलकर्णी: धवल आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का अहम हिस्सा रहे। वह 2008 से 2021 तक यानी कुल 14 सीजन आईपीएल खेले, लेकिन कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत पाए। मुंबई के अळावा वह गुजरात लायंस और राजस्थान रॉयल्स टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 92 मैच खेले थे। 2021 के बाद वह अलग अलग टीमों के साथ कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं और साथ ही कमेंट्री भी करते दिखे हैं।
5 of 6
सौरभ तिवारी
- फोटो : IPL/BCCI
2. सौरभ तिवारी: सौरभ तिवारी कभी भारत के भविष्य के स्टार माने जाते थे। उन्होंने धोनी की तरह ही हेयर स्टाइल भी रखा था। हालांकि, उनका करियर धोनी की तरह नहीं हो सका। सौरभ 2008 से 2021 यानी 14 साल तक आईपीएल खेले, लेकिन कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत सके। इस दौरान उन्होंने 93 मैच भी खेले। अब यह खिलाड़ी झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हैं।