आईपीएल का मंच हर साल नए सितारों को जन्म देता है, जहां दबाव, उम्मीदें और बड़े मौके एक साथ मिलते हैं। पिछले सीजन में कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ सुर्खियां बटोरीं, बल्कि अपनी टीमों की किस्मत भी बदल दी। अब आईपीएल में वही खिलाड़ी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। सवाल यही है कि क्या वे पिछले साल जैसा जादू दोहरा पाएंगे या दबाव के आगे फीके पड़ जाएंगे? इस बार सिर्फ उनके बल्ले ही नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और निरंतरता की भी असली परीक्षा होगी। ये पांच खिलाड़ी चार टीमों से हैं और चारों को इनसे काफी उम्मीदें हैं। ये टीमें हैं- सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स।
आइए जानते हैं...
2 of 6
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
वैभव सूर्यवंशी: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कमाल का रहा था। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे। वैभव इस लीग में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। पिछले एक साल में वैभव की बल्लेबाजी में और भी ज्यादा निखार आया है। यही वजह है कि आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर हर किसी की नजर रहेगी।
3 of 6
प्रियांश आर्या
- फोटो : PTI
प्रियांश आर्या: प्रभसिमरन सिंह के साथ पारी का आगाज करने वाले प्रियांश आर्या भी आईपीएल 2025 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से छाप छोड़ने में सफल रहे थे। प्रियांश ने 17 मुकाबलों में 179 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 475 रन बनाए थे। प्रियांश ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। यही वजह है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में भी उनसे दमदार प्रदर्शन की आस होगी।
4 of 6
प्रभसिमरन सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
प्रभसिमरन सिंह: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की जर्सी में प्रभसिमरन सिंह का प्रदर्शन दमदार रहा था। उन्होंने 17 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 549 रन बनाए थे और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम को प्रभसिमरन से आईपीएल 2026 में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
5 of 6
आयुष म्हात्रे
- फोटो : IPL/BCCI
आयुष म्हात्रे: चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए पिछले सीजन आयुष म्हात्रे ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा था। आयुष ने आईपीएल 2025 में खेले 7 मुकाबलों में 188 के स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे। 17 वर्षीय बल्लेबाज से आईपीएल 2026 में चेन्नई को काफी उम्मीदें होंगी। आयुष संजू सैमसन के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं।