Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
India vs Australia Test 2017 Mitchell Johnson warns Starc and Hazlewood for their packed schedule
{"_id":"58a5df3e4f1c1bab19d84177","slug":"india-vs-australia-test-2017-mitchell-johnson-warns-starc-and-hazlewood-for-their-packed-schedule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : मिशेल जॉनसन ने दी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सलाह","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : मिशेल जॉनसन ने दी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सलाह
Thu, 16 Feb 2017 11:03 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिचेल जॉनसन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैच की श्रृखंला में भाग लेने भारत आई ऑस्ट्रेलियाई टीम इस दौरे पर जीत दर्ज करने के लिए पुरजोर तैयारी कर रही है। इस दौरे पर स्पिन आक्रमण से इतर ऑस्ट्रेलिया के लिए तेजगेंदबाजी का पूरा दारोमदार मीचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे युवा गेंदबाजों के कंधों पर होगा। लेकिन भारत दौरे पर आए इन गेंदबाजों को पूर्व टेस्ट गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने उन्हें सतर्क और सचेत रहने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : मिशेल जॉनसन ने दी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सलाह
2 of 5
जॉनसन ने इन दोंनों गेंदबाजों से कहा है कि जरूरत से ज्यादा अभ्यास और बिजी शेडयूल का प्रभाव उनके करियर पर पड़ सकता है। ये दोनों गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। ऐसे में जॉनसन का यह बयान टीम प्रबंधन को सोचने पर मजबूर कर सकता है कि कहीं जरूरत से ज्यादा बोझ इन दोनों गेंदबाजों के लिए परेशानी न खड़ी कर दे। हालांकि जॉनसन ने स्टार्क और हेजलवुड को अपना ध्यान रखने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : मिशेल जॉनसन ने दी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सलाह
3 of 5
जोश हेजलवुड
- फोटो : file photo
मिशेल जॉनसन ने एक इंटरव्यू में कहा , मैं समझता हूं, क्रिकेट रोजाना खेला जाता है और कई बार लोग खराब प्रदर्शन भी करते हैं। लेकिन फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और हेजलवुड बहुत महत्व रखते हैं। मुझे लगता है कि दोनों को गर्मियों से पहले आराम की खास जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में दोनों का प्रदर्शन खराब रहा, इस वजह से वह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद घातक साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : मिशेल जॉनसन ने दी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सलाह
4 of 5
जोश हेजलवड
- फोटो : file photo
जॉनसन ने कहा कि दोनों ही गेंदबाज कितने ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके आंकड़े सबके सामने हैं। मेरे हिसाब से किसी भी खिलाड़ी के लिए एक सीमा निर्धारित कर पाना बेहद मुश्किल है। लेकिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आपको ऐसा करना पड़ेगा। यह जरूरी है क्योंकि बतौर क्रिकेटर आप सभी फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। ऐसे में इसका असर आपके प्रदर्शन पर पड़ता है। इसलिए एक अंतराल के बाद आपको थोड़ा आराम करना चाहिए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : मिशेल जॉनसन ने दी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सलाह
5 of 5
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : PTI
यदि स्टार्क और हेजलवुड की गेंदबाजी के कुछ आंकड़ों पर हम नजर डालें तो हमें मालूम होगा कि जॉनसन की चिंता वाकई में जायज है। हेजलवुड ने जब से टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत की है तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 1216.5 ओवर फेंके हैं। वहीं स्ट्रार्क की बात करें तो उन्होंने 2015-16 के सत्र में चोटिल होने के बावजूद तीनों फॉर्मेट में कुल 1061.3 ओवर गेंदबाजी की। ये दोनों गेंदबाज अपने कोटे से ज्यादा गेंदबाजी कर चुके हैं। ऐसे में यदि इनसे इसी गति और दबाव में गेंदबाजी कराई गई तो ये चोटिल हो सकते हैं। जिसके कारण आगामी ऐशेज सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। जिससे टीम को ज्यादा नुकसान होगा। ऐसे में खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट को इन दोनों का ख्याल रखना चाहिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।