भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने हाल ही में एक मजेदार घटना का खुलासा किया, जो उनके और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच हुई थी। राणा, जिन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया और उसके बाद भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया, अब तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2024 के पर्थ टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था, जो संयोग से विराट कोहली का आखिरी टेस्ट टूर भी था। राणा ने मेन्स एक्सपी से बातचीत में बताया कि किस तरह पहली बार अनुष्का शर्मा से मिलने पर उन्हें असहज और मजेदार स्थिति का सामना करना पड़ा।
2 of 4
हर्षित का कोहली और अनुष्का पर बयान
- फोटो : ANI
अनुष्का को मैम कहा तो कोहली ने किया सुधार
हर्षित राणा ने बताया कि वह पहली बार अनुष्का शर्मा से मिले तो उन्होंने आदर स्वरूप उन्हें 'मैम' कहकर संबोधित किया, लेकिन विराट कोहली को यह मजाकिया लगा और उन्होंने तुरंत टोक दिया। राणा ने बताया, 'मैं पहली बार अनुष्का को मिल रहा था। मैंने उन्हें 'मैम' कहा। विराट ने मुझसे कहा कि उन्हें ‘मैम’ मत बोल, 'भाभी' बोल। मैंने कहा कि पहली बार मिल रहा हूं इसलिए 'मैम' बोला। तो विराट ने अनुष्का से मजाक में कहा कि बाहर शैम्पेन मेरे ऊपर फेंक रहा था और अब अंदर आकर 'मैम' बोल रहा है। वह बहुत मजाकिया हैं।' यह किस्सा सुनाकर राणा खुद भी हंस पड़े और बताया कि उनके लिए यह अनुभव बहुत खास था।
3 of 4
हर्षित का कोहली और अनुष्का पर बयान
- फोटो : ANI
कोहली-हार्दिक को टीवी पर देखकर किया गलत अनुमान
हर्षित राणा ने आगे यह भी स्वीकार किया कि भारतीय टीम में आने से पहले उनके मन में कोहली और हार्दिक पांड्या को लेकर अलग धारणा थी। उन्होंने कहा, 'मेरे मन में विराट और हार्दिक के लिए यह इमेज थी कि वह बहुत एग्रेसिव होंगे क्योंकि मैंने उन्हें टीवी पर देखा था। मुझे लगा कि वह सबको डरा देंगे, लेकिन जब असल में मिला तो वह बहुत मजाकिया और बिल्कुल अलग निकले।' युवा खिलाड़ियों के लिए यह बड़ी बात है कि टीम के सीनियर्स उन्हें सहज महसूस कराते हैं और राणा का अनुभव इसका उदाहरण है।
4 of 4
हर्षित का हार्दिक पर बयान
- फोटो : ANI
डेब्यू मैच और कोहली की विदाई टूर की यादें
हर्षित राणा ने अपने टेस्ट डेब्यू को जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि कोहली की आखिरी टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनना बेहद खास था। उन्होंने कहा, 'मैं इसे किस्मत नहीं कहूंगा, लेकिन यह बहुत बड़ा मौका था कि मैं उनके आखिरी टेस्ट टूर का हिस्सा बना। मैंने उनके साथ डेब्यू किया, मैच के बाद उनके साथ फोटो भी ली। यह पल मैं कभी नहीं भूलूंगा।' हर्षित फिलहाल उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 1-2 से हार चुकी है। इंदौर में खेले गए निर्णायक मुकाबले में विराट कोहली की शतक भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।