हाल ही में शोएब मलिक और सना जावेद को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर वायरल हो गई। कुछ तस्वीरों में दोनों एक नवजात बच्चे के साथ नजर आए, जिसके बैकग्राउंड में 'वेलकम बेबी 'सैय्यारा' लिखा हुआ था। इन तस्वीरों के सामने आते ही इंटरनेट पर 'शोएब मलिक बेबी न्यूज' और 'सना जावेद बेबी ट्रुथ' जैसे सर्च तेजी से ट्रेंड करने लगे और फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
2 of 8
शोएब मलिक और सना जावेद की यही वायरल तस्वीर है
- फोटो : Instagram/Twitter
तस्वीरों का असली स्रोत क्या है?
जब इन वायरल तस्वीरों की पड़ताल की गई, तो एक अहम बात सामने आई। ये तस्वीरें किसी निजी या आधिकारिक अकाउंट से नहीं, बल्कि एक प्रमोशनल या ब्राइडल शूट से जुड़े इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई थीं। इससे साफ हो गया कि ये तस्वीरें किसी पर्सनल मोमेंट की नहीं, बल्कि एक शूट का हिस्सा हैं। यही वजह है कि इनकी प्रामाणिकता पर शुरुआत से ही सवाल उठने लगे।
3 of 8
शोएब मलिक और सना जावेद
- फोटो : Instagram/Twitter
न कपल की पुष्टि, न आधिकारिक बयान
इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि न तो शोएब मलिक और न ही सना जावेद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी बच्चे के जन्म की घोषणा की है। आमतौर पर सेलिब्रिटी इस तरह की बड़ी खुशखबरी खुद साझा करते हैं, लेकिन यहां ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला, जो इन दावों को और संदिग्ध बनाता है।
4 of 8
शोएब मलिक और सना जावेद
- फोटो : Instagram/Twitter
मीडिया रिपोर्ट्स में भी नहीं कोई पुष्टि
अगर यह खबर सच होती, तो पाकिस्तान के बड़े और विश्वसनीय मीडिया संस्थान जरूर इसे कवर करते। लेकिन अब तक किसी भी प्रतिष्ठित मीडिया हाउस ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि यह दावा फैक्ट-चेक के मानकों पर खरा नहीं उतरता और ये वायरल तस्वीरें एडिटेड या फैन-मेड हो सकती हैं।
5 of 8
शोएब मलिक और सना जावेद
- फोटो : Instagram/Twitter
पहले भी अफवाहों का शिकार रहे हैं मलिक
यह पहला मौका नहीं है जब शोएब मलिक को लेकर इस तरह की अफवाहें फैली हों। इससे पहले भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई गलत खबरें सामने आ चुकी हैं, जिनमें चौथी शादी की अफवाह भी शामिल थी। खुद मलिक इन अफवाहों को खारिज कर चुके हैं, जिससे यह साफ होता है कि उनके नाम पर बार-बार भ्रामक खबरें फैलती रही हैं।