{"_id":"69df1611538dc5e8630a8c61","slug":"historic-first-in-ipl-2026-kkr-register-unwanted-record-as-csk-achieve-unique-feat-after-win-in-chepauk-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 18 साल में पहली बार हुआ ऐसा! KKR के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड; CSK इस सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बनी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: 18 साल में पहली बार हुआ ऐसा! KKR के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड; CSK इस सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
Wed, 15 Apr 2026 10:07 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:07 AM IST
सार
सीएसके बनाम केकेआर मुकाबले के आंकड़े बताते हैं कि चेन्नई का कोलकाता पर हमेशा दबदबा रहा है, खासकर चेपॉक में। वहीं केकेआर इस समय लगातार हार के दौर से गुजर रही है, जिससे उनकी स्थिति और कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
सीएसके बनाम केकेआर
- फोटो : IANS/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2026 में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बार हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन पांच मैचों में उनकी चौथी हार रही। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन पांच मैचों में लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस हार के साथ केकेआर ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम 18 साल में और 19 सीजन में पहली बार अपने शुरुआती पांच मैचों में से एक भी नहीं जीत पाई है। तीन बार की चैंपियन को इस सीजन मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जाएंट्स और सीएसके से हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश से धुल गया था।
रहाणे और ऋतुराज-सैमसन
- फोटो : ANI
इतना ही नहीं सीएसके ने 193 रन के लक्ष्य का बचाव कर भी एक रिकॉर्ड बनाया। यह टीम इस सीजन 200 से कम का टारगेट देकर जीत हासिल करने वाली पहली टीम बनी। इस सीजन अब तक आठ बार टीमों ने 200 से कम का लक्ष्य दिया है और सिर्फ सीएसके ने ही इसका सफलतापूर्वक बचाव किया है। बाकी सात मौकों पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हार मिली यानी स्कोर आसानी से चेज हो गए। इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला शामिल नहीं है, क्योंकि वह मैच 11-11 ओवर का हुआ था। वहीं, चेन्नई ने आईपीएल 2024 से अब तक 11 बार विपक्षी टीमों को 200 से कम का लक्ष्य दिया। इसमें यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब सीएसके की टीम 200 रन से कम के लक्ष्य को डिफेंड करने में कामयाब हो पाई है। बाकी नौ मौकों पर टीम को हार मिली।
सीएसके बनाम केकेआर
- फोटो : IANS/ANI
हेड-टू-हेड में किसका दबदबा?
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स का कोलकाता नाइट राइडर्स पर मजबूत दबदबा रहा है। सीएसके ने केकेआर के खिलाफ 32 मैचों में 21 जीत दर्ज की हैं, जो इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा जीत का आंकड़ा है। इसका मतलब साफ है कि जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो सीएसके अक्सर भारी पड़ती है। हालिया मैच में भी यही ट्रेंड देखने को मिला।
आईपीएल में किसी एक टीम के
खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

| टीम vs खिलाफ | मैच | जीत |
|---|---|---|
| मुंबई vs कोलकाता | 36 | 25 |
| चेन्नई vs बेंगलुरु | 36 | 21 |
| कोलकाता vs पंजाब | 36 | 21 |
| मुंबई vs चेन्नई | 39 | 21 |
| मुंबई vs दिल्ली | 38 | 21 |
| चेन्नई vs कोलकाता | 32 | 21 |
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएसके बनाम केकेआर
- फोटो : IANS/ANI
चेन्नई में केकेआर पर सीएसके का दबदबा
चेन्नई के मैदान (चेपॉक) पर चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा और भी खतरनाक हो जाता है। इस मैदान पर सीएसके ने केकेआर के खिलाफ 13 मैचों में नौ जीत हासिल की हैं। यानी, केकेआर के लिए चेन्नई में जीत हासिल करना हमेशा से मुश्किल रहा है और हालिया मुकाबले में भी यही कहानी दोहराई गई।
किसी एक मैदान पर किसी टीम
के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

| मुकाबला | मैदान | मैच | जीत |
|---|---|---|---|
| मुंबई vs कोलकाता | वानखेड़े | 13 | 11 |
| कोलकाता vs पंजाब | कोलकाता | 15 | 9 |
| हैदराबाद vs पंजाब | हैदराबाद | 10 | 9 |
| चेन्नई vs कोलकाता | चेन्नई | 13 | 9 |
विज्ञापन
सीएसके बनाम केकेआर
- फोटो : IANS/ANI
केकेआर की लगातार हार: चिंता का विषय
केकेआर इस समय खराब दौर से गुजर रही है। आईपीएल 2025 से लेकर इस सीजन तक टीम लगातार छह मैच हार चुकी है, जो उनके इतिहास के सबसे खराब दौरों में से एक है। हालांकि उनका सबसे लंबा हार का सिलसिला 2009 में नौ मैचों का रहा था, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखकर यह चिंता बढ़ गई है।
KKR का लगातार सबसे
ज्यादा मैच हारने का सिलसिला

| साल | लगातार हार |
|---|---|
| 2009 | 9 मैच |
| 2025-26 | 6* मैच |
| 2019 | 6 मैच |
| 2022 | 5 मैच |