फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजा की बदौलत दो दशक बाद टेस्ट क्रिकेट में बड़े उलटफेर की दहलीज पर पहुंचा जिम्बाब्वे

Mon, 17 Jul 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 17 Jul 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
zimbabwe near to create history, sikandar raza shines
सिकंदर रजा - फोटो : twitter

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला जा रहा एकमात्र टेस्ट काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। जिम्बाब्वे की टीम करीब दो दशक बाद उलटफेर करने के करीब पहुंच गई है। कमजोर मानी जाने वाली जिम्बाब्वे को ऐतिहासिक जीत के करीब पहुंचाने वाला अहम किरदार रहा सिकंदर रजा।

zimbabwe near to create history, sikandar raza shines
शतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते हुए सिकंदर रजा - फोटो : twitter

सिकंदर रजा ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे की दूसरी पारी में धमाकेदार शतक जमाया। छठें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए रजा ने 205 गेंदों में 9 चौको व एक छक्के की मदद से 127 रन की पारी खेली। टेस्ट के चौथे दिन सुबह के सत्र में रंगना हेराथ ने क्लीन बोल्ड करके रजा की पारी का अंत किया। उल्लेखनीय है कि अपने करियर का पांचवां टेस्ट खेल रहे रजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू शतक भी जमाया। 

zimbabwe near to create history, sikandar raza shines
शतक बनाकर राहत महसूस करते समय रजा - फोटो : twitter

रजा तीसरे दिन जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो उनकी टीम संकट की स्थिति में थी। पहली पारी में 356 रन बनाने वाली जिम्बाब्वे दूसरी पारी में एक समय सिर्फ 23 रन पर चार विकेट  खोकर संघर्ष कर रही थी। स्कोर 59 रन पर पहुंचा ही था कि शॉन विलियम्स (22) भी पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
zimbabwe near to create history, sikandar raza shines
रजा ने अच्छे से साझेदारीयां निभाई - फोटो : twitter

रजा ने पुछल्ले बल्लेबाजों पीटर मूर (40) और मालकॉम वॉलर (68) के साथ क्रमशः 86 और 144 रन की साझेदारी करके जिम्बाब्वे की न सिर्फ वापसी कराई जबकि उसको बेहद मजबूत स्थिति में भी पहुंचा दिया। समाचार लिखे जाने तक जिम्बाब्वे ने श्रीलंका पर 350 रन की बढ़त हासिल कर ली है, जबकि उसके दो विकेट शेष हैं। याद हो कि जिम्बाब्वे ने हाल ही में श्रीलंका को उसी की जमीन पर वन-डे सीरीज में 3-2 से हराया था।

विज्ञापन
zimbabwe near to create history, sikandar raza shines
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम - फोटो : twitter

इसके बाद टेस्ट में भी उसका अच्छा प्रदर्शन जारी रहा और इसका नतीजा है कि वो बड़े उलटफेर के करीब पहुंच गया है। जिम्बाब्वे ने 1998 में भारत और पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराया था, जो उसके क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। जिम्बाब्वे ने पहले भारत को अपने घर में एकमात्र टेस्ट में हराया और फिर पाकिस्तान को उसके घर में जाकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था। इसके बाद से जिम्बाब्वे ने कुल 6 टेस्ट ही जीते हैं और ये सभी बांग्लादेश के खिलाफ जीते गए हैं। जिम्बाब्वे का ओवरऑल टेस्ट रिकॉर्ड इस प्रकार है, 1992 से 101 टेस्ट खेले, 11 जीते, बांग्लादेश के खिलाफ 6, पाकिस्तान के खिलाफ 3 और भारत के खिलाफ 2 टेस्ट जीते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed