फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दंगल' फेम जायरा ने बताया, कौन है क्रिकेट में उनका 'सीक्रेट सुपरस्टार'

Sat, 11 Nov 2017 04:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 11 Nov 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
zaira wasim reveals the cricketers name she like the most
जायरा वसीम - फोटो : twitter

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पिछले कुछ समय में धमाकेदार प्रदर्शन करके अपनी फेन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा किया है। उन्होंने न सिर्फ टीम इंडिया को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सफलता दिलाई है बल्कि निरंतर बेहतरीन बल्लेबाजी करके वो टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं। 

zaira wasim reveals the cricketers name she like the most
विराट कोहली

टीम इंडिया के पोस्टर बॉय अपने फैशन और एंडोर्समेंट के लिए भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाएं यह स्वीकार कर चुकी हैं कि वो विराट कोहली को पसंद करती हैं। इसी लिस्ट में अनुष्का शर्मा भी शामिल है, जो अब कोहली की गर्लफ्रेंड हैं। विराट को पसंद करने वालो की लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है।

zaira wasim reveals the cricketers name she like the most
जायरा वसीम - फोटो : crictracker

यह नाम कोई और नहीं बल्कि दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार फेम जायरा वसीम हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि पिछले दो सालों से उनके पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं। उन्होंने बेंगलुरु मिडनाईट मैराथन 2017 के 11वें एडिशन की घोषणा के दौरान यह बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
zaira wasim reveals the cricketers name she like the most
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जायरा ने कहा कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं। उन्होंने कहा, 'मैं विराट कोहली को बहुत पसंद करती हूं और कौन नहीं करता?' जायरा ने इसके बाद अपने पसंदीदा एथलीट का खुलासा करते हुए मैरी कॉम का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुझे मैरी कॉम पसंद है और मुझे अगर उनका रोल करने को मिले तो खुशी-खुशी करूंगी।'

विज्ञापन
zaira wasim reveals the cricketers name she like the most
Zaira Wasim - फोटो : File Photo

मैराथन से जुटे फंड को सात सरकारी स्कूल के  इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, शिक्षा और हाइजीन पर इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका असर 4,000 से अधिक बच्चों पर पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed