फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी ने दोहरा शतक जमाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Sat, 11 Nov 2017 04:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 11 Nov 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
ellyse perry completes first international century in style against australia many records tumble
एलिसा पेरी - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच उद्घाटक डे-नाईट टेस्ट मैच स्टार ऑलराउंडर एलिसा पेरी के लिए याद रखा जाएगा। स्टार ऑलराउंडर पेरी ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में दोहरा शतक जमाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाईं। 
ellyse perry completes first international century in style against australia many records tumble
एलिसा पेरी - फोटो : twitter

पेरी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का पहली बार शतक और फिर दोहरा शतक जमाया। इससे पहले पेरी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी शतक नहीं बनाया था। पेरी ने नाबाद 213 रन की पारी खेली और महान कारेन रोल्टन का रिकॉर्ड तोड़ा। रोल्टन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2001 में लीड्स में नाबाद 209 रन की पारी खेली थी। 26 वर्षीया पेरी ने बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेसटोन की गेंद पर छक्का जड़कर रिकॉर्ड कायम किया।

ellyse perry completes first international century in style against australia many records tumble
एलिसा पेरी - फोटो : twitter

पेरी द्वारा बनाया गया स्कोर महिला क्रिकेट इतिहास का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। महिला टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्कोर पाकिस्तान की किरन बलूच के नाम दर्ज है, जिन्होंने मार्च 2004 में कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ 242 रन की पारी खेली थी। दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान मिताली राज है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त 2002 में टोटन में 214 रन की पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आज 213* रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
ellyse perry completes first international century in style against australia many records tumble
एलिसा पेरी - फोटो : twitter
वैसे एलिसा पेरी महिला क्रिकेट के टेस्ट इतिहास में दोहरा शतक बनाने वाली विश्व की सातवीं महिला बल्लेबाज बनी। दुनिया में सबसे पहला दोहरा शतक 1996 में किर्स्टी बांड (204 रन) ने जमाया था। दो साल के बाद जे ब्रॉडबेंट (200 रन), 2001 में एम गोस्ज्को (204), 2001 में कारेन रोल्टन (209*), 2002 में मिताली राज (214), 2004 में किरन बलूच (242) और आज एलिसा पेरी (213*) ने दोहरा शतक जमाया।
विज्ञापन
ellyse perry completes first international century in style against australia many records tumble
एलिसा पेरी - फोटो : twitter

पेरी की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की पहली पारी 280 रन के जवाब में अपनी पहली पारी 448/9 के स्कोर पर घोषित की। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 168 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में समाचार लिखे जाने 11 ओवर में बिना विकेट गंवाए 32 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 136 रन पीछे है, जबकि उसके 10 विकेट शेष हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed