टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का मानना है कि उनकी और कुलदीप यादव की तुलना रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा से नहीं करें। उन्होंने कहा कि इस जोड़ी ने पिछले कुछ सालों में खुद को साबित किया है, इसलिए उन दोनों से मेरी और कुलदीप की तुलना करना ठीक नहीं होगा।
2 of 6
चहल और कुलदीप यादव
- फोटो : indianexpress
टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वन-डे में आठ विकेट से जीत के बाद चहल ने कहा, 'अश्विन और जडेजा ने पिछले पांच-छह सालों में बहुत कुछ किया है। हमने केवल चार-पांच सीरीज खेली हैं। ऐसे में मेरी और कुलदीप की तुलना उनसे करना सही नहीं होगा।'
उन्होंने कहा, 'जब हम मैदान पर उतरते हैं तो हमारा लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। यदि आप अभी से उनसे तुलना करना शुरू कर देंगे तो यह अच्छा नहीं होगा। हमने अपने अधिकतर मैच भारत में खेले हैं। एक सीरीज श्रीलंका में खेली है लेकिन वहां भी परिस्थितियां भारत जैसी ही हैं। हम विदेशों में नहीं खेले हैं।'
4 of 6
अश्विन और जडेजा
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि अश्विन और जडेजा टेस्ट मैचों के नियमित गेंदबाज हैं लेकिन चहल और कुलदीप के कारण वन-डे में उनको जगह नहीं मिल रही है। अब तक 17 वन-डे और 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चहल ने कहा कि टेस्ट मैच खेलना उनका सपना है लेकिन अभी वह इस बारे में बहुत अधिक नहीं सोच रहे हैं।
5 of 6
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : ESPN
उन्होंने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में खेलना हर किसी का सपना होता है। पिछले साल मैं रणजी ट्राफी के सात मैचों में खेला था। इससे पहले मैंने केवल एक या दो मैच खेले थे। जब मैं पिछले साल खेला था तो मैंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इससे मेरा विश्वास बढ़ा कि मैं उच्च स्तर पर खेल सकता हूं।'