{"_id":"5a8c0df94f1c1bdd0b8b4fc7","slug":"yuzvendra-chahal-reason-of-wearing-glass-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुल गया युजवेंद्र चहल का मैच के दौरान अचानक चश्मे में दिखने का राज, हैरान करेगी वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुल गया युजवेंद्र चहल का मैच के दौरान अचानक चश्मे में दिखने का राज, हैरान करेगी वजह
Wed, 21 Feb 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के रिस्ट स्पिनर्स ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वन-डे सीरीज के दौरान अपना जलवा बिखेरा। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव ने छह वन-डे में आपस में 33 विकेट बांटे। चहल ने 16 जबकि यादव ने 17 विकेट झटके। इसके बाद जोहानसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में युजवेंद्र चहल को चश्मा पहने देखा गया।
2 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
चहल ने पहले टी20 इंटरनेशनल में एक विकेट झटका। एक व्यक्ति को लगेगा कि चहल की आंखों में कुछ परेशानी है क्योंकि वह इससे पहले कभी मैदान पर चश्मा पहने नहीं दिखे। हालांकि, गेंदबाजी करते समय चहल ने चश्मा नहीं पहना, लेकिन फील्डिंग करते समय उन्होंने इसे पहने रखा।
3 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
लेग स्पिनर ने पिता केके चहल ने मिड-डे से बातचीत में खुलासा किया कि उनके बेटे ने चश्मा सावधानी को बरतते हुए पहना था। चहल के पिता ने कहा कि दौरे पर जाने से पहले आंखों के विशेषज्ञ ने 27 वर्षीय चहल को सलाह दी कि उन्हें चश्मा कुछ मौकों पर पहनना होगा। पिता ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले युजवेंद्र को आई स्पेशलिस्ट ने कभी-कभार चश्मा पहनने की सलाह दी। इसलिए वह गेंदबाजी या बल्लेबाजी के समय तो नहीं, लेकिन फील्डिंग के दौरान चश्मा पहन रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
पिता ने खुलासा किया कि जब उनके बेटे इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का जॉब लेने गए तब उन्हें चश्मा पहनने की सलाह दी गई। उन्होंने साथ ही कहा कि युजवेंद्र की आंखों की दृष्टि कमजोर नहीं है। केके चहल ने कहा, 'युजवेंद्र की आई साइट कमजोर नहीं है, लेकिन इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का जॉब हासिल करने के लिए जब उसका मेडिकल टेस्ट हुआ तो उसे चश्मा पहनने की सलाह दी गई। युजवेंद्र दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद दिल्ली में जॉब ज्वाइन करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया अब बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। 'कोहली ब्रिगेड' का इरादा सीरीज अपने नाम करने का होगा ताकि तीसरे मैच में वह दबावमुक्त होकर खेले।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।