टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। चहल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में भी 4 विकेट लिए थे। इसके साथ ही चहल ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए।
चहल ने तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड
27 वर्षीय चहल ने रविचंद्रन अश्विन रिकॉर्ड तोड़ दिया। चहल टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बार चार विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, अश्विन ने अब तक टी-20 में सिर्फ 2 बार चार विकेट हॉल लिया है। वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो चहल सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल लेने के मामले में पांचवे नंबर पर हैं। इससे पहले पाकिस्तान के उमर गुल का नाम है, जिसने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 6 बार चार विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा श्रीलंका के अजंता मेंडिस (5), पाकिस्तान के सईद अजमल (4), नीदरलैंड्स के मुदस्सर बुखारी(3) और टीम इंडिया के युजवेंद्र चहल(3) का नाम शामिल है।
इस मामले में बने पहले गेंदबाज
टीम इंडिया के युवा गेंदबाज चहल ने अफगानिस्तान के सनसनी गेंदबाज राशिद खान को पीछे छोड़कर साल 2017 में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने 2017 में अब तक खेले 10 मैचों में कुल 17 विकेट लिए हैं, जबकि चहल ने 11 मैचों में 23 विकेट ले लिए हैं। चहल के बाद इस सूची में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है, जिन्होंने अब तक 11 मैचों में 12 विकेट झटके हैं।
इस मामले में बने चौथे गेंदबाज
4 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
इंदौर वन-डे से पहले कटक में खेले गए टी-20 मैच में भी चहल ने चार विकेट झटके थे। इसी के साथ चहल लगातार दो टी-20 मैचों में चार विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा ये कारनामा श्रीलंका के अजंता मेंडिस, पाकिस्तान के उमर गुल और नीदरलैंड्स के मुदस्सर बुखारी ने किया है।
इस मामले में दुनिया के पहले गेंदबाज
युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल ने साल 2017 में अब तक कुल 3 चार विकेट हॉल लिए हैं। इसी के साथ वो टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में 3 चार विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। चहल ने साल का पहला चार विकेट हॉल एक फरवरी को इंग्लैंड को खिलाफ लिया था। उस मैच में चहल ने 6 विकेट लेकर अपने टी-20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।