फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लगातार दो टी-20 में 4-4 विकेट लेकर चहल के नाम ये बड़े रिकॉर्ड दर्ज, इनको छोड़ा पीछे

Sun, 24 Dec 2017 08:34 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
yuzvendra chahal create big records in t20 international
यजुवेंद्र चहल - फोटो : ESPN

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। चहल ने  श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में भी 4 विकेट लिए थे। इसके साथ ही चहल ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए।

चहल ने तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड

yuzvendra chahal create big records in t20 international
Yuzvendra Chahal

27 वर्षीय चहल ने रविचंद्रन अश्विन रिकॉर्ड तोड़ दिया। चहल टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बार चार विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, अश्विन ने अब तक टी-20 में सिर्फ 2 बार चार विकेट हॉल लिया है। वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो चहल सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल लेने के मामले में पांचवे नंबर पर हैं। इससे पहले पाकिस्तान के उमर गुल का नाम है, जिसने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 6 बार चार विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा श्रीलंका के अजंता मेंडिस (5), पाकिस्तान के सईद अजमल (4), नीदरलैंड्स के मुदस्सर बुखारी(3) और टीम इंडिया के युजवेंद्र चहल(3) का नाम शामिल है।

इस मामले में बने पहले गेंदबाज

yuzvendra chahal create big records in t20 international
Yuzvendra Chahal
टीम इंडिया के युवा गेंदबाज चहल ने अफगानिस्तान के सनसनी गेंदबाज राशिद खान को पीछे छोड़कर साल 2017 में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने 2017 में अब तक खेले 10 मैचों में कुल 17 विकेट लिए हैं, जबकि चहल ने 11 मैचों में 23 विकेट ले लिए हैं। चहल के बाद इस सूची में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है, जिन्होंने अब तक 11 मैचों में 12 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बने चौथे गेंदबाज

yuzvendra chahal create big records in t20 international
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI

इंदौर वन-डे से पहले कटक में खेले गए टी-20 मैच में भी चहल ने चार विकेट झटके थे। इसी के साथ चहल लगातार दो टी-20 मैचों में चार विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा ये कारनामा श्रीलंका के अजंता मेंडिस, पाकिस्तान के उमर गुल और नीदरलैंड्स के मुदस्सर बुखारी ने किया है।
 

विज्ञापन

इस मामले में दुनिया के पहले गेंदबाज

yuzvendra chahal create big records in t20 international
d - फोटो : espncricinfo

युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल ने साल 2017 में अब तक कुल 3 चार विकेट हॉल लिए हैं। इसी के साथ वो टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में 3 चार विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। चहल ने साल का पहला चार विकेट हॉल एक फरवरी को इंग्लैंड को खिलाफ लिया था। उस मैच में चहल ने 6 विकेट लेकर अपने टी-20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed