फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा करने पर युवराज सिंह की टीम इंडिया में हो सकती है वापसी

Fri, 10 Nov 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 10 Nov 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh eyes for comeback in indian cricket team
युवराज सिंह - फोटो : Twitter

युवराज सिंह ने इस वर्ष जून-जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी। इसके बाद से बाएं हाथ के बल्लेबाज राष्ट्रीय टीम में बाहर चल रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि युवराज सिंह यो-यो टेस्ट पास करने में नाकाम रहे और अभी उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती इससे पार पाने की है।

yuvraj singh eyes for comeback in indian cricket team
युवराज सिंह - फोटो : SELF

हालांकि, 35 वर्षीय युवराज ने टीम इंडिया में वापसी करने के लिए कमर कस ली है। वो फिलहाल बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में यो-यो टेस्ट पास करने की तैयारियां कर रहे हैं। टीम इंडिया को भी अभी चौथे क्रम पर बल्लेबाज की खोज है, जिस पर टीम निर्भर रहे और ऐसे में युवी की कोशिश इस क्रम पर अपने आप को स्थापित करने की है।

yuvraj singh eyes for comeback in indian cricket team
युवराज सिंह - फोटो : Es

ऐसा माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खोल रखे हैं और अगर युवी को टीम इंडिया में एंट्री करना है तो उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। वैसे भी 2015 वर्ल्ड कप के बाद से युवराज ने ही टीम इंडिया के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने 10 मैचों में 44.75 की औसत से 358 रन बनाए हैं। मगर उनके रन बनाने का अंदाज अलग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh eyes for comeback in indian cricket team
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : ESPN

युवराज ने जो 358 रन बनाए, उनमें से एक ही मैच में 150 रन बनाए। ये पारी युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ इस वर्ष की शुरुआत में खेली थी। बहरहाल, युवी के अलावा सिर्फ एमएस धोनी ही वो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करके 300 से अधिक रन बनाए हैं। टीम इंडिया ने चौथे क्रम पर 11 बल्लेबाजों को आजमाया, लेकिन कोई अपनी जगह स्थापित नहीं कर पाया।

विज्ञापन
yuvraj singh eyes for comeback in indian cricket team
युवराज सिंह

मनीष पांडे और केदार जाधव भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो चौथे क्रम पर अपने आप को साबित नहीं कर सके। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी मौका मिला, लेकिन वे भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। यही कारण है कि टीम इंडिया की चौथे क्रम पर उपयुक्त बल्लेबाज की खोज जारी है। बहरहाल, युवराज सिंह इस वर्ष दिसंबर में 36 साल के हो जाएंगे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से हिस्सा लिया, लेकिन आखिरी मैच में वो 20 व 42 रन की पारी ही खेल सके। पंजाब को इस मैच में विदर्भ से एक पारी की शिकस्त झेलना पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed