फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर के इन अंगों को ऐसे खराब कर रही है 'जहरीली हवा'

Fri, 10 Nov 2017 03:34 PM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार Updated Fri, 10 Nov 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
how does smog affect human body
स्मोग - फोटो : File Photo
इन दिनों पूरा उत्तर भारत जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर है। लोग जिस हवा में सांस ले रहे हैं वह खतरे के न‍िशान से बहुत ऊपर पहुंच चुकी है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ, सिर व सीने में दर्द, सर्दी-जुकाम, कफ और आंखों में जलन जैसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। 


आइए जानते हैं कि इस जहरीली हवा का हमारे किन-किन अंगों पर कैसा प्रभाव पड़ रहा है...
 

सबसे ज्यादा और सबसे पहले प्रभावित होती हैं आंखें

how does smog affect human body
स्मोग - फोटो : File Photo
इस हवा में रहने से आंखें अक्सर लाल हो जाती हैं और साथ ही जलन भी महसूस होती है। इसके अलावा आंखों से पानी बहना, खुजली, सूखापन और देखने में परेशानी होने जैसी शिकायत होने लगती हैं। 

स्किन और बालों पर असर

how does smog affect human body
स्मोग - फोटो : File Photo
इस हवा का असर हमारे बालों पर भी पड़ता है। इससे बाल गिरने, डैंड्रफ और बालों की चमक खत्म जैसी शिकायतें सामने आने लगती हैं। इसके अलावा हमारी स्किन सूखी और बेजान लगने लग जाती है। शरीर में प्रदूषण से एग्जिमा, स्किन एलर्जी, रैशेज, उम्र से पहले झुर्रियां आने से लेकर ओजोन के बढ़ते प्रभाव की वजह से स्किन कैंसर तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल पर प्रदूषण का प्रभाव

how does smog affect human body
स्मोग - फोटो : File Photo
यह जहरीली हवा हमारे दिल और फैफड़ों दोनों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। कई शोधकर्ता इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि जो लोग इस हवा में सांस ले रहे हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।  

इसके अलावा यह हवा हमारे फैफड़ों को भी प्रभावित कर रहा है क्योंकि सांसों के जरिए जो हवा हम अंदर ले रहे हैं वो सीधा हमारे फैफड़ों तक पहुंच रहा है।  
विज्ञापन

नाक का जानी दुश्मन है ये हवा

how does smog affect human body
स्मोग - फोटो : File Photo
नाक के जरिए ये हवा हमारे शरीर तक पहुंचा रही है। इससे हमारी नाक में सूखापन और खुजली होने लगती है। इसकी वजह से हम बार बार न चाहते हुए भी नाक में उंगली करने को मजबूर होते हैं। इसके अलावा साइनस इंफेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और कफ की समस्या का सामना करना पड़ता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed