फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत के बाद बोले विराट, पांचवें मैच में भी मिलेगा युवाओं को मौका  

Fri, 01 Sep 2017 02:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 01 Sep 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
Youngsters will get another chance in fifth ODI says Captain Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : twitter
कोलंबो में श्रीलंका को 168 रन से करारी मात देने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि पांचवें और सीरीज के आखिरी वनडे में भी टीम में प्रयोग जारी रहेंगे। पल्लेकल में सीरीज में 3-0 से कब्जा करने के बाद विराट ने टीम में तीन बदलाव किए थे। मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को मौका दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए 375 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 42.4 ओवर में 207 रन पर ही ढेर कर दिया और सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 

जीत के बाद बोले विराट, पांचवें मैच में भी मिलेगा युवाओं को मौका  

Youngsters will get another chance in fifth ODI says Captain Virat Kohli
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
जीत के बाद विराट ने कहा,  हमने टीम मीटिंग में तय किया था कि हम मैच की किसी भी स्थिति में लापरवाह रवैया नहीं अपनाएंगे। इसके बाद टीम ने आज शानदार प्रदर्शन किया। विराट को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया। 

जीत के बाद बोले विराट, पांचवें मैच में भी मिलेगा युवाओं को मौका  

Youngsters will get another chance in fifth ODI says Captain Virat Kohli
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के फैसले पर कहा,  आज हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे क्योंकि सीरीज के पहले तीन मैचों में हमने पहले बल्लेबाजी नहीं की थी। पिच अच्छी थी और ऐसे में टॉस जीतना भी फायदेमंद रहा। हमने बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसके बाद विरोधी टीम के लिए रनों का पीछा करते वक्त जरूरी रन औसत बरकरार रखना मुश्किल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के बाद बोले विराट, पांचवें मैच में भी मिलेगा युवाओं को मौका  

Youngsters will get another chance in fifth ODI says Captain Virat Kohli
शार्दुल ठाकुर - फोटो : BCCI
विराट से जब आखिरी मैच में टीम में प्रयोग जारी रखने के बारे में  पूछा गया तो उन्होंने कहा,  हमने इस मैच में तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया। उन्हें अगला मौका भी मिलेगा। प्रयोग जारी रहेंगे लेकिन टीम का बल्लेबाजी क्रम मैच की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
 
विज्ञापन

जीत के बाद बोले विराट, पांचवें मैच में भी मिलेगा युवाओं को मौका  

Youngsters will get another chance in fifth ODI says Captain Virat Kohli
विराट कोहली
वहीं  दूसरी तरफ हार से निराश श्रीलंका के कार्यकारी कप्तान लसिथ मलिंगा ने कोलंबो में वनडे करियर के 300 विकेट पूरे किए। इस उपलब्धि के बारे में मलिंगा ने कहा, मैं इस उपलब्धि हासिल कर खुश हूं लेकिन टीम का हारना दुर्भाग्यशाली है। पिछले पांच मैचों में हम 250 रन भी नहीं बना सके हैं। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं लेकिन वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उनके अभी और अनुभव हासिल करने की जरूरत है। आशा करता हूं कि अगले  कुछ महीनों में उनके प्रदर्शन में सुधार आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed