{"_id":"59a84b384f1c1b14278b4a75","slug":"india-vs-sri-lanka-4-th-odi-colombo-dhoni-and-virat-created-world-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड
Fri, 01 Sep 2017 01:27 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 14
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंकाई धरती पर टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है। भारतीय टीम ने कोलंबो में खेले गए सीरीज के चौथे वनडे में श्रीलंंका को 168 रन के अंतर से मात देकर चार मैचों की सीरीज में 4-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद जैसा कि आशा थी कोलंबो के मैदान पर रनों की बारिश शुरू हो गई विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शतक जड़कर टीम इंडिया को 5 विकेट पर 375 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। यह धोनी के करियर का 300वां वनडे था इस दौरान कई बड़ा रिकॉर्ड बने। श्रीलंका की घर में मिली ये रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। आईए इस मैच से जुड़े रोचक रिकॉर्ड्स पर नजर डालें...
300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड
2 of 14
धोनी और मनीष पांडे
- फोटो : PTI
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलंबो में अपने करियर का 300वां वनडे खेला। इस दौरान धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 49 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले खिलाड़ी बन गए। धोनी करियर में खेले 300 वनडे में 73 बार नाबाद रहे हैं। शॉन पोलक और चामिंडा वास 72 बार नाबाद रहे हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवेन हैं। वह वनडे करियर में 67 बार नाबाद रहे।
300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड
3 of 14
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी ने बल्ले के साथ विकेट के पीछे भी कमाल दिखाया। उनके नाम श्रीलंका में धोनी इस बार हर मैच में रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। धोनी के नाम श्रीलंकाई धरती पर कुल 51 शिकार हो गए हैं। श्रीलंकाई सरजमीं पर उनसे ज्यादा शिकार कुमार संगकारा(194) ने किए हैं। इसके बाद तीसरे स्थान पर 49 शिकार के साथ रोमेश कालूवितराना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड
4 of 14
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सातवां शतक जड़ते हुए उनके खिलाफ 2000 रन पूरे किए। विराट किसी भी टीम के खिलाफ 2 हजार रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने 28 साल 299 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है। इसके साथ ही विराट श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम वनडे में 2 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। विराट ने 44 वीं पारी में ये कारनामा किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने 45 पारी और सईद अनवर 47 पारी में श्रीलंका के खिलाफ 2 हजार रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड
5 of 14
टीम इंडिया
भारत ने कोलंबो वनडे में निर्धारित 50 ओवर में रोहित शर्मा और विराट कोहली के शानदार शतकों की बदौलत 5 विकेट खोकर 375 रन बनाए। यह भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने साल 2009 में कोलंबो के प्रेमादासा स्टेडियम ही 5 विकेट पर 363 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।