नए साल के आगमन में महज चंद दिन बचे हैं और पुराना साल यानी 2018 अपने अंतिम कगार पर है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2018 में टी-20 की 5 सबसे विस्फोटक पारियां, जिसमें दिखा इन खिलाड़ियों का जलवा और चौके-छक्कों की बरसातः
साल 2018 में टी-20 की 5 सबसे तूफानी पारियां, 'हिटमैन' समेत इन खिलाड़ियों ने की चौके-छक्कों की बरसात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 3 जुलाई 2018
ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले गए तीसरे टी-20 में आरोन फिंच ने 172 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 76 गेंदों पर 16 चौके और 10 छक्के जड़े थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया था।
रोहित शर्मा (भारत)- 6 नवंबर 2018
भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ में खेले गए दूसरे टी-20 में टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रन की धमाकेदार पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी में 61 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के लगाए थे। भारत ने यह मैच 71 रन जीता था।
मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) 16 फरवरी 2018
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में मार्टिन गप्टिल ने 54 गेंदों पर 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, गप्टिल के इस शतक पर कंगारू टीम ने पानी फेर दिया और यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीता था।
कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)- 3 जनवरी 2018
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी-20 में कॉलिन मुनरो ने 104 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 10 छक्के जड़े थे। यह मैच न्यूजीलैंड ने 119 से जीता था।