टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अंबाती रायुडू के बारे में एक रोचक खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ये क्या...? आइए जानते हैं धोनी ने ऐसा क्या कहाः
आईपीएल में अंबाती रायुडू की एक आदत से खौफ खाते थे धोनी, अब किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में आयोजित बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और इंडिया सीमेंट के प्रमुख एन श्रीनिवासन की किताब 'डिफाइंग द पाराडिग्म' के विमोचन के मौके पर धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के जर्नी के बारे में कुछ बातें की। इस किताब का विमोचन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलामीस्वामी को हाथों हुई, जिसकी पहली प्रति एमएस धोनी को सौंपी गई।
आईपीएल में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने इस मौके पर कहा, 'यदि इंडिया सीमेंट नहीं होता तो सीएसके नहीं होता और यदि सीएसके नहीं होता तो आज मैं यहां खड़ा नहीं होता।'
इस दौरान धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन और अंबाती रायुडू के बारे में कहा कि पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन और भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू के आक्रामक स्वभाव के कारण वह चिंतित थे।
इतना ही धोनी ने अंबाती रायुडू में बारे में एक और रोचक खुलासा किया, जो शायद ही अभी तक किसी को पता हो। धोनी ने कहा, रायुडू को अगर लगता है कि यह एक वाइड या नो-बॉल है और यदि अंपायर ऐसा नहीं करते तो वह अपने हाथ स्ट्रेच देते थे।'
"The only thing that I was worried before the season was about Watson & Rayudu. They both are aggressive in nature. Rayudu if he feels that it's a wide or no-ball & if the umpire does not gives it, he will stretch his hands"
- MS Dhoni (at his humorous best) #NSBookLaunch #Dhoni pic.twitter.com/909hP2UItd