Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil Dev impressed by Vaibhav Suryavanshi's batting explains how it will benefit the team

'रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं': वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव, बताया- टीम को कैसे मिलेगा फायदा

Sun, 29 Nov 2026 04:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Nov 2026 04:49 PM IST
सार

भारतीय टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपने प्रदर्शन से हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी को देखकर पूर्व कप्तान कपिल देव भी काफी प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Kapil Dev impressed by Vaibhav Suryavanshi's batting explains how it will benefit the team
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने वैभव को बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए कहा कि जब वह इस टैलेंट के साथ और अधिक परिपक्व हो जाएंगे, तो इसका फायदा भारतीय टीम को मिलेगा। हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 53 गेंदों में 204 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 
विज्ञापन


वैभव को जमकर सराहा 
वैभव को लेकर बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने कहा,वह बहुत अच्छे प्लेयर हैं। इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं है। जैसे-जैसे समय जाएगा वो और अधिक परिपक्व हो जाएंगे। इतने टैलेंट के बाद परिपक्वता आएगी, तो यह भारतीय टीम के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन


आईपीएल के आगामी सीजन को लेकर भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह इस टी20 लीग का आनंद लेंगे और यह देखेंगे कि कौन से नए युवा खिलाड़ी निकलकर आएंगे, जो आगे चलकर भारत के लिए खेल सकें। हमारे लिए यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। भारतीय कप्तानी को लेकर चल रही चर्चा पर कपिल देव ने कहा कि सीरीज के बीच में कप्तानी पर बात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीरीज के बीच में चर्चा करके आप अपने कप्तान पर दबाव डालने का काम कर रहे हैं। भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने कहा कि बीच सीरीज के बजाय, सीरीज के बाद कप्तान, कोच और टीम के प्रदर्शन को लेकर चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed