फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट से क्रिकेट सीखना चाहता है WWE का स्टार रेसलर

Thu, 09 Nov 2017 07:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 09 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
WWE star finn balor want to learn cricket from Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : bcci
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दिन-ब-दिन सफलता की नई इबारत लिखते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी फैन लिस्ट भी बड़ी होती जा रही है। क्या आम क्या खास हर कोई विराट का दीवाना है। विराट की दीवानगी देशों की सीमा और उम्र के दारये से परे हो गई है। ऐसे में उनकी फैन लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। ये फैन और कोई नहीं WWE के सुपरस्टार फिन बैलोर हैं। जो इन दिनों भारत में हैं। 

विराट से क्रिकेट सीखना चाहता है WWE का स्टार रेसलर

WWE star finn balor want to learn cricket from Virat Kohli
फिन - फोटो : wwe.com
विराट का फिटनेस फ्रीक होना बैलोर को भा गया है। वो विराट कोहली से फिटनेस की टिप्स लेना चाहते हैं और उनके साथ क्रिकेट खेलना चाहते हैं। फिन बैलोर विराट कोहली से क्रिकेट की बारीकियां इसलिए सीखना चाहते हैं क्योंकि वह अपने फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। फिन ने कहा है कि मुझे विराट कोहली से मुलाकात करने में काफी खुशी होगी। 

 

विराट से क्रिकेट सीखना चाहता है WWE का स्टार रेसलर

WWE star finn balor want to learn cricket from Virat Kohli
फिन बिलौर - फोटो : wwe.com
बिलौर ने आगे कहा, उनके साथ मैं प्रैक्टिस मैच खेलना चाहता हूं। उनसे मैं क्रिकेट की बारीकियां व नियम सीखूंगा। बिलौर यहीं नहीं रूके उन्होंने विराट के साथ मैदान के एक-दो चक्कर लगाने की भी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, मैं उनके साथ एक-दो चक्कर भी लगाना चाहता हूं, ताकि उनकी फिटनेस को करीब से देख पाऊं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट से क्रिकेट सीखना चाहता है WWE का स्टार रेसलर

WWE star finn balor want to learn cricket from Virat Kohli
विराट कोहली सिक्स पैक ऐब्स - फोटो : SELF
36 वर्षीय आयरिश रेसलर का मानना है कि किसी भी खेल में फिटनेस की  बेहद अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा, मुझे क्रिकेट के बारे में ज्यादा पता नहीं है फिर भी मैं यह खेल ऑस्ट्रेलिया को खेलते हुए देख चुका हूं। आयरलैंड का होने के कारण मुझे यह बात पता है कि आयरिश क्रिकेट टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। पिछले 15 साल से जापान और अमेरिका में बिताने की वजह से मुझे इस खेल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन मैं चाहता हूं कि आने वाले दिनों में आयरलैंड व भारत के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को जरूर देखूं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed