फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WTC: 2-0 से क्लीन स्वीप के साथ भारत शीर्ष पर बरकरार, बांग्लादेश इस स्थान पर खिसका, पढ़ें अंक तालिका का हाल

Tue, 01 Oct 2024 02:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 01 Oct 2024 02:45 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद भारतीय टीम शीर्ष पर बरकरार है। 11 मैचों में आठ जीत के साथ अब उनका अंक प्रतिशत 74.24 का हो गया है। 

विज्ञापन
WTC Points Table 2023-25 Update IND vs BAN 2nd Test Result ICC Teams Ranking Position India Beats Bangladesh
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका - फोटो : अमर उजाला
भारत ने कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। इसे पहले टीम इंडिया ने चेन्नई में मेहमानों को 280 रनों से हराया था। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं, बांग्लादेश सातवें पायदान पर खिसक गया है।
WTC Points Table 2023-25 Update IND vs BAN 2nd Test Result ICC Teams Ranking Position India Beats Bangladesh
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारत शीर्ष पर बरकरार
बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद भारतीय टीम शीर्ष पर बरकरार है। 11 मैचों में आठ जीत के साथ अब उनका अंक प्रतिशत 74.24 का हो गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अब रोहित शर्मा की सेना को आठ में से चार मुकाबले जीतने होंगे। अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में होगा जबकि इस साल के अंत में टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। 
WTC Points Table 2023-25 Update IND vs BAN 2nd Test Result ICC Teams Ranking Position India Beats Bangladesh
भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में हरा दिया है - फोटो : BCCI
सातवें स्थान पर खिसका बांग्लादेश
भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद बांग्लादेश की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई है। उनका अंक प्रतिशत 34.38 का हो गया है। इससे पहले टीम 33 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर थी। हाल ही में नजमुल हुसैन शांतो की सेना की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप किया थास लेकिन अब उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
WTC Points Table 2023-25 Update IND vs BAN 2nd Test Result ICC Teams Ranking Position India Beats Bangladesh
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB
पाकिस्तान की हालत खराब
पाकिस्तान की टीम का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना लगभग खत्म हो चुका है। सात में से पांच मुकाबलों में उन्हें मिली है। यही वजह है कि 19.05 अंक प्रतिशत के साथ टीम आठवें पायदान पर है। दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिन्होंने आठ मुकाबलों में जीत का परचम लहराया है। उनका अंक प्रतिशत 62.50 है। न्यूजीलैंड को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात देने के बाद श्रीलंका की टीम अंक तालिका में 55.56 के अंक प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड चौथे, दक्षिण अफ्रीका पांचवें, न्यूजीलैंड छठे और वेस्टइंडीज नौवें पायदान पर है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका
टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
भारत 11 8 2 0 1 98 74.24
ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 0 1 90 62.50
श्रीलंका 9 5 4 0 0 60 55.56
इंग्लैंड 16 8 7 0 1 81 42.19
दक्षिण अफ्रीका 6 2 3 0 1 28 38.89
न्यूजीलैंड 8 3 5 0 0 36 37.50
बांग्लादेश 8 3 5 0 0 33 34.38
पाकिस्तान 7 2 5 0 0 16 19.05
वेस्टइंडीज 9 1 6 0 2 20 18.52
विज्ञापन
WTC Points Table 2023-25 Update IND vs BAN 2nd Test Result ICC Teams Ranking Position India Beats Bangladesh
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
कानपुर टेस्ट में भारत की जीत
टीम इंडिया को 95 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे रोहित एंड कंपनी ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली 29 रन और ऋषभ पंत चार रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल छह रन और यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हुए। विराट और यशस्वी के बीच तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट लिए, जबकि तैजुल इस्लाम को एक विकेट मिला। यशस्वी ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed