फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: भारत ने दूसरा मैच जीतने के साथ बांग्लादेश का किया सूपड़ा साफ, घर पर लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीती

Tue, 01 Oct 2024 02:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Oct 2024 02:40 PM IST
सार

IND vs BAN 2nd Test Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला गया। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। वहीं, भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 285 रन बनाकर घोषित कर दी थी। टीम इंडिया को 52 रन की बढ़त हासिल थी। बांग्लादेश की दूसरी पारी 146 रन पर सिमटी और इस तरह भारत को 95 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने इस लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs BAN 2nd Test Highlights Day 5 India Beats Bangladesh Key Highlights Records Analysis and Stats
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट - फोटो : BCCI
भारत ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया को 95 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे रोहित एंड कंपनी ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 285 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत को तब 52 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने 146 रन बनाए और भारत के सामने 95 रन का लक्ष्य दिया था। टेस्ट में आधिकारिक तौर पर एक दिन में 90 ओवर फेंके जाते हैं। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 74.2 ओवर, भारत ने अपनी पहली पारी में 34.4 ओवर, बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 47 ओवर और भारत ने अपनी दूसरी पारी में 17.2 ओवर खेले। इन सभी को मिला दें तो लगभग 174 ओवर बनते हैं और यह दो दिन के कुल ओवरों (180) से भी कम है। 
IND vs BAN 2nd Test Highlights Day 5 India Beats Bangladesh Key Highlights Records Analysis and Stats
भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में हरा दिया है - फोटो : BCCI
भारत ने इस टेस्ट में साहसिक खेल दिखाया। पहले दिन 35 ओवर का ही खेल हो पाया था। बारिश ने मैच में खलल डाला और फिर दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश से धुल गया था। चौथे दिन खेल शुरू हुआ और भारत ने बांग्लादेश को समेटने के बाद फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टेस्ट में किसी टीम द्वारा सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला। इसके बाद बांग्लादेश को दूसरी पारी में जल्दी समेटकर आसान लक्ष्य का पीछा किया। भारत ने बांग्लादेश को दो या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पांचवीं बार क्लीन स्वीप किया है। टीम इंडिया इससे पहले 2004/05, 2009/10, 2019/20, 2022/23 में ऐसा कर चुकी है। वहीं, भारत ने ओवरऑल टेस्ट में 37वीं बार किसी टीम को क्लीन स्वीप किया है। भारत ने अपने घर में लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीती है।
IND vs BAN 2nd Test Highlights Day 5 India Beats Bangladesh Key Highlights Records Analysis and Stats
विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
भारत की दूसरी पारी
भारत के लिए दूसरी पारी में विराट कोहली 29 रन और ऋषभ पंत चार रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल छह रन और यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हुए। विराट और यशस्वी के बीच तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट लिए, जबकि तैजुल इस्लाम को एक विकेट मिला। यशस्वी ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN 2nd Test Highlights Day 5 India Beats Bangladesh Key Highlights Records Analysis and Stats
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
बांग्लादेश की दूसरी पारी 146 रन पर सिमटी
बांग्लादेश की दूसरी पारी 146 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की टीम ने मंगलवार को दो विकेट पर 26 रन से आगे खेलना शुरू किया और 120 रन बनाने में बाकी बचे आठ विकेट गंवा दिए। बांग्लादेश की ओर से शदमान इस्लाम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उन्होंने 101 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके लगाए। इसके अलावा आज आउट होने वालों में मोमिनुल हक (2), कप्तान नजमुल शांतो (19), मुशफिकुर रहीम (37), लिटन दास (1) , मेहदी हसन मिराज (9) शामिल हैं। शाकिल अल हसन और तैजुल इस्लाम तो खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले सोमवार को जाकिर हसन (10) और हसन महमूद (2) आउट हुए थे। पांचवें दिन लंच से ठीक एक गेंद पहले बुमराह ने मुशफिकुर रहीम को क्लीन बोल्ड किया। वह 37 रन बना सके। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
IND vs BAN 2nd Test Highlights Day 5 India Beats Bangladesh Key Highlights Records Analysis and Stats
मोमिनुल हक - फोटो : BCCI
भारत ने पहली पारी घोषित की
भारत ने अपनी पहली पारी 285/9 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। 34.4 ओवर में भारत ने यह स्कोर बनाया। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की लीड 52 रन की हुई। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 51 गेंद में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल ने 36 गेंद में 29 रन, ऋषभ पंत ने 11 गेंद में नौ रन, विराट कोहली ने 35 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। केएल राहुल ने 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने आठ रन, रविचंद्रन अश्विन ने एक रन और आकाश दीप ने 12 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, हसन महमूद को एक विकेट मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed