विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुक्रवार यानी 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्प्टन में खेला जाना है। भारत ने इस खिताबी मुकाबले के लिए बीते मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। इस टीम में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया है। वहीं हनुमा विहारी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए। 15 सदस्यीय टीम का एलान होते ही भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई। इसको लेकर कई दिग्गज अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं। कोई टीम इंडिया को तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स के साथ उतरने की सलाह दे रहा है तो कोई कह रहा है कि भारत कीवियों के खिलाफ खिताबी मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरे। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है?
WTC Final 2021: विराट की निगाहें इतिहास रचने पर, कीवियों के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
खिताबी मुकाबले में पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी कर सकती है। रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में 64.37 की औसत के साथ 1,030 बनाए हैं। रोहित भारत में कामयाब रहे हैं लेकिन उनकी तकनीक और तेवर की असली परीक्षा इस फाइनल में होगी। वहीं, गिल ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी शानदार खेल से सभी को काफी प्रभावित किया था। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ गाबा टेस्ट में 91 रनों की साहसी पारी खेली थी।
मिडिल ऑर्डर
टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत मिडिल ऑर्डर ही है। मध्यक्रम में तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का खेलना लगभग तय है। टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले पुजारा से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, कप्तान विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के बाद भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का कद बढ़ा है और वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे।
विकेटकीपर/ऑलराउंडर्स
इसके बाद छह नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर सकते हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में अकेले दम पर कुछ मैचों में टीम को जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया में गाबा टेस्ट में पंत ही भारत की जीत के हीरो रहे थे। ऐसे में उनका खेलना तय है। ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। जडेजा के टीममें रहने से 'एक तीर से दो निशान' वाला मामला है। वह गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में उनका भी खेलना लगभग तय ही है।
गेंदबाजी
भारतीय टीम इस मैच में दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। स्पिनर्स के रूप में प्लेइंग इलेवन में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा शामिल हो सकते हैं। ये दोनों खिलाड़ी निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दे सकते हैं। वहीं, तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा/मोहम्मद सिराज की तिकड़ी एक्शन में दिख सकती है।