फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: रिद्धीमान साहा की नजर में टीम इंडिया में यह खिलाड़ी है नंबर वन गेंदबाज 

Mon, 13 Nov 2017 07:38 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 13 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
wriddhiman saha says ashwin is the best bowler in team india
रिदिमान साहा - फोटो : PTI
भारत के टेस्ट विकेटकीपर बैट्समैन रिद्धीमान साहा ने सोमवार को कहा कि टीम इंडिया का लक्ष्य कोलकाता में  श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतकर सीरीज का मोमेंटम हासिल करना होगा। भारत और श्रीलंका के बीच 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू होगा। 
wriddhiman saha says ashwin is the best bowler in team india
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
भारत के पहले प्रेक्टिस सेशन के बाद साहा संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। साहा ने कहा कि अभी टीम इंडिया का पूरा ध्यान श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज पर है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज पर बिलकुल भी फोकस नहीं कर रही है।  
wriddhiman saha says ashwin is the best bowler in team india
रिद्धिमान साहा - फोटो : ESPN
साहा ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन कई बार ऐसी गेंद फेंक देते हैं जिनको विकेट के पीछे लपकने में कठिनाई होती है। साहा ने कहा कि उन्हें ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को खेलने में थोड़ी मुश्किल होती है। साहा ने कहा कि इन दोनों की गेंद तेजी के साथ स्विंग होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
wriddhiman saha says ashwin is the best bowler in team india
अश्विन - फोटो : social media
साहा ने कहा कि हर मैच अहम होता है। उसे जीतने में कई तरह की कोशिश करनी पड़ती है। हर मैच के लिए विशेष तैयारी करनी होती है। रविंचंद्रन अश्विन को टीम इंडिया में अन्य गेंदबाजों से आगे रखते हुए साहा ने कहा कि इस गेंदबाज के लिए विकेटकीपिंग करना काफी मुश्किल चुनौती है। उसके पास काफी विभिन्नताएं हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा से ज्यादा वेरायटी अश्विन के पास है। साहा ने हालांकि कहा कि तीनों अपनी जगह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। हमने आपस में कई घरेलू मैच खेले हैं। गेंद फेंकने की शैली को देखकर गेंदबाज को समझा जा सकता है। टर्न और बगैर टर्न की पिच में गेंदबाजों को सटीक ढंग से खेलना किसी बल्लेबाज की मुख्य विशेषता होती है। 
विज्ञापन
wriddhiman saha says ashwin is the best bowler in team india
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
साहा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने वन डे की कप्तानी छोड़ दी है। लेकिन वह मैच के दौरान अभी भी विराट कोहली को फील्ड प्लेसिंग के बारे में बताते रहते हैं। साहा ने कहा कि ठीक इसी तरह मैं भी कोहली को प्लेसिंग पर अपनी राय देते रहता हूं। एक अच्छा खिलाड़ी वहीं होता है जो मैच के दौरान अपने कप्तान के साथ खुलकर बात करे। कप्तान के सामने संदेह के साथ आप बेहतर क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed