{"_id":"5df63f5f8ebc3e87cd1937e7","slug":"world-test-championship-pakistan-opens-their-accoun-in-points-table-australia-strong-position","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेस्ट चैंपियनशिप: पाकिस्तान का खुला खाता, भारत के करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, कुछ ऐसी है अंकतालिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट चैंपियनशिप: पाकिस्तान का खुला खाता, भारत के करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, कुछ ऐसी है अंकतालिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
icc
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार को दो अलग-अलग टेस्ट मैचों के परिणाम आ गए। बारिश की वजह से जहां पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच आखिरी दिन ड्रा पर खत्म हुआ वहीं पर्थ में चल रहे डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को चौथे दिन ही शिकस्त दे दी। इन मैचों के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बदलाव देखने को मिला है।
2 of 8
श्रीलंका vs पाकिस्तान
- फोटो : ट्विटर
मैच ड्रा होने की वजह से पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही टीमों को 20-20 अंक मिले तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को जीतने पर 40 अंकों का फायदा हुआ। इस के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के अब आठ मैचों के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 216 अंक हासिल हो गए हैं और वो भारत के बाद अब 200 अंक लेने वाली दूसरी टीम बन गई है।
3 of 8
Australia Cricket Team
- फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा समय में भारतीय टीम अभी भी सबसे ज्यादा 360 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी तेजी से उसके करीब पहुंचते हुए दूसरे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार की वजह से न्यूजीलैंड को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वो अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
श्रीलंका क्रिकेट टीम
वहीं पाकिस्तान के साथ मैच ड्रा होने पर श्रीलंका को रैंकिंग में फायदा हुआ है और वो 80 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। इसके अलावा अपने घरेलू मैदान पर दस साल बाद टेस्ट मैच खेल रही पाकिस्तान की टीम ने भी चैंपियनशिप की अंक तालिका में खाता खोल लिया है। मैच ड्रा होने की वजह से पाकिस्तान अब 20 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
5 of 8
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी फिलहाल वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को दो-दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।